Categories: व्यापार

क्रिकेट नहीं तो किस काम से सबसे ज्यादा पैसा छापते हैं Tilak Varma ? संपत्ति जान पाकिस्तान के खिलाड़ियों के उड़े होश

Tilak Varma net worth: भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने दुबई में पाकिस्तान पर एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत की जीत में मैच विजयी भूमिका निभाई।

Published by Divyanshi Singh

Tilak Varma Net Worth 2025: एशिया कप 2025 ( Asia Cup 2025) का मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. एक समय जब 20 रन पर भारत का 3 विकेट गिर गया था. तब तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने भारत के पारी को संभाली और भारत को जीत की तरफ लेकर गए. 22 वर्षीय तिलक वर्मा ने 53 गेंदों में 69 रन की शानदार पारी खेली. तिलक ने अपने पारी में 4 छक्कें और 3 चौकें लगाए. वो भारत के जीत के हीरो रहें. तिलक वर्मा ने बहुत कम समय में क्रिकेट की दुनिया में अपनी खास जगह बना ली है.मैदान पर उनके शानदार प्रदर्शन के अलावा,हैदराबाद की गलियों से इंटरनेशनल स्टार बनने तक का तिलक का सफर भी उतना ही प्रेरणादायक है. 

Tilak Varma को IPL से मिली पहचान

तिलक वर्मा को असली पहचान 2022 में मिली. जब आईपीएल मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें ₹1.70 करोड़ की भारी-भरकम रकम में खरीदा. IPL में शानदार प्रर्दशन करने के बाद उन्हे भारतीय टीम में जगह मिला. तिलक ने अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और 2023 एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. वह 19वें एशियाई खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे.

तिलक वर्मा के क्रिकेट करियर में तेज़ी से वृद्धि हुई है, साथ ही उनकी कमाई भी बढ़ी है. उन्हें आईपीएल 2022 से 2024 तक मुंबई इंडियंस ने प्रति सीज़न ₹1.70 करोड़ में रिटेन किया था. हालांकि, उनके शानदार प्रदर्शन के कारण मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2025 की मेगा-नीलामी से पहले अपने पांचवें रिटेन खिलाड़ी के रूप में चुना, जिससे उन्हें ₹8 करोड़ की भारी कमाई हुई.

तिलक वर्मा नेट वर्थ (Tilak Varma Net Worth 2025)

2024-25 की रिपोर्ट के अनुसार, तिलक वर्मा की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग ₹5 करोड़ है. उनकी मासिक आय ₹20-25 लाख के बीच बताई जाती है. वह यह कमाई मुख्य रूप से आईपीएल अनुबंधों, बीसीसीआई मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से करते हैं. उन्हें 2023-24 के लिए बीसीसीआई रिटेनरशिप सूची की ‘ग्रेड सी’ श्रेणी में भी शामिल किया गया था, जिसके तहत उन्हें ₹1 करोड़ की वार्षिक फीस मिलती है.

बता दें कि तिलक वर्मा के पास कई लग्जरी कारें भी हैं. कार कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज़ जैसी महंगी कारें शामिल हैं. हैदराबाद के पुराने शहर चंद्रायनगुट्टा में उनका एक बहुमंजिला घर है.

भारत के धमाकेदार जीत का क्या है वृंदावन से कनेक्शन? टीम इंडिया को मिला बांके बिहारी जी का आशीर्वाद

Divyanshi Singh

Recent Posts

NCERT New Update: NEP 2020 के तहत बदलेंगी किताबें, जानें किस क्लास में कब आएंगी नई पुस्तकें

NCERT Indian education system: NCERT ने छात्रों, शिक्षकों/प्रिंसिपलों और अभिभावकों को सूचित किया कि कक्षा…

March 17, 2026

गैस नहीं तो डीजल सही! एलपीजी संकट के बीच होटल-रेस्टोरेंट मालिकों ने अपनाया नया जुगाड़

Diesel Stoves Price Delhi: गैस न मिलने की वजह से उनका काम प्रभावित हो रहा…

March 17, 2026

तुम हवाई जहाज़ बनो…कृतिका-गौरव के रोमांटिक वादों ने जीता दिल, वेडिंग वीडियो देख भावुक हुए फैंस

Kritika Kamra Gaurav Kapur wedding vows: वीडियो में यह जोड़ा एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार…

March 17, 2026

जल्दी फूलती है सांस तो हो जाएं सतर्क! दिल की सेहत से जुड़ा हो सकता है मामला; इन बातों पर दें ध्यान

Slow Heart Rate Recovery: सीढ़ियां चढ़ते समय या चलते समय अगर सांस फूलने दिक्कत हो…

March 17, 2026

Tata IPL 2026 LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें फ्री में सभी 84 मैच, जानें टीवी और ऑनलाइन की पूरी डिटेल

Tata Ipl Live Streaming: शेड्यूल के आधिकारिक ऐलान का समय शाम 7 बजे बताया जा…

March 17, 2026