Categories: व्यापार

यह कंपनी देगी हर शेयर पर 11 रूपये का गिफ्ट! जाने कंपनी का नाम और पाइए पूरा डेटा

TCS Stock Market Update: एक बड़ी आईटी कंपनी ने अपनी दूसरी तिमाही की रिपोर्ट दी है और डिविडेंड देने का ऐलान किया है. कंपनी के नतीजे अच्छे रहे और इसके शेयर बाजार में बढ़त के साथ बंद हुए हैं.

Published by Anshika thakur

Tata Consultancy Services: देश की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2025-26 की Q2 रिपोर्ट आज दी है. साथ ही कंपनी ने दूसरे अंतरिम डिविडेंड की जानकारी भी दी है.  कंपनी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के लिए अपने शेयरधारकों को 11 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देगी साथ ही रिकॉर्ड डेट भी फाइनल कर दी गई है. 

टीसीएस डिविडेंड 2025 के लिए रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने 14 अक्टूबर 2025 को दूसरे अंतरिम डिविडेंड के रिकॉर्ड डेट के रूप में चुना है. इस दिन तक जिनके नाम कंपनी के रजिस्टर में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे. डिविडेंड पाने के इच्छुक निवेशकों के लिए 13 अक्टूबर तक शेयर खरीदना जरूरी है. भारतीय शेयर बाजार में T+ सिस्टम के अनुसार सेटलमेंट कारोबारी दिन के बाद होता है. इस तरह 13 तारीख का ट्रेड 14 अक्टूबर को पूरा माना जाएगा. 

Related Post

टीसीएस Q2 2025 नतीजा

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में 1.39% बढ़कर 12,075 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 11,909 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इस दौरान कंपनी के कारोबार की आमदनी 2.39% बढ़ी है. कंपनी की इस तिमाही की आमदनी 65,799 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 64,259 करोड़ रुपये था.

शेयर 1% ऊपर बंद हुए

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने गुरुवार को मार्केट बंद होने के बाद अपने नतीजे जारी किए हैं. वित्तीय वर्ष 2026 की Q2 रिपोर्ट से पहले, शेयर ने NSE पर 33 रुपये या 1.09% बढ़कर 3,060.20 के स्तर पर बंद किया. पिछले दिन, बुधवार को शेयर 3027.20 रुपये पर बंद हुआ था.

Anshika thakur

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026