Home > व्यापार > Silver Price Today: चांदी में फिर हुई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत जानें आपके राज्य का ताजा दाम

Silver Price Today: चांदी में फिर हुई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत जानें आपके राज्य का ताजा दाम

Silver Price Today in India 10 April 2026: अमेरिका-ईरान में युद्धविराम के ऐलान के बादचांदी की कीमतों में बड़े बदलाव हुए. आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम?

By: Preeti Rajput | Published: April 10, 2026 10:37:16 AM IST



Silver Price Today in India 10 April 2026: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध विराम होने के बाद चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. लेकिन आज बाजार खुलते ही एक बार फिर चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सुबह 5 मई एक्सपायरी वाला सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 1243 रुपये गिरकर 242525 रुपये किलो पर बंद हुआ. पिछले कारोबारी दिन चांदी 2,39,918 रुपये किलो पर बंद हुई. 

आपके शहर में क्या है चांदी की कीमतें?

शहर 

1 किलो चांदी का दाम 

दिल्ली  2,54,900
मुंबई  2,54,900
अहमदाबाद  2,54,900
चेन्नई  2,59,900
कोलकाता  2,54,900
हैदराबाद  2,59,900
जयपुर  2,54,900
भोपाल  2,54,900
लखनऊ  2,54,900
चंडीगढ़  2,54,900

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. इसकी कीमत 76.52 डॉलर प्रति औंस हो गई है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 11,000 रुपये बढ़कर 2,51,000 रुपये प्रति किलो हो गई है. वहीं IBJA के मुताबिक, सुबह तक चांदी की कीमत 9 अप्रैल को 2,44,041 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं दोपहर में घटकर इसकी कीमत 2,35,475 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. अलग-अलग स्रोतों के अनुसार चांदी के दाम कहीं बढ़े हैं तो कहीं कमी देखी गई है. 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा से बात करते हुए लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा बुधवार को चांदी की कीमतों में काफी बढ़त देखी गई थी. जो इसकी मजबूत मांग की तरफ इशारा करता है. अमेरिका-ईरान में युद्धविराम के कारण सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जिसके कारण निवेशक सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश की तरफ बढ़ रहे हैं. 

Advertisement