Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में भले ही कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है, लेकिन भारत में इसका असर नजर नहीं आ रहा है. पिछले दिनों संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) ने ईंधन के दामों में हल्की नरमी दिखाई है, लेकिन भारत में तेज की कीमतें रुपये की स्थिति और सरकारी टैक्स समेत कई अन्य वजहों पर भी निर्भर करती हैं. ऐसे में देश के करीब-करीब सभी शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है. रोजाना की तरह तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार (14 फरवरी, 2026) को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं.
14 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये लीटर मिल रहा है तो डीजल की कीमत 87.67 प्रति लीटर है. इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. पश्चिमी बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 105.45 रुपये, जबकि डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर है. दक्षिण के अहम राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल 100.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.39 प्रति लीटर बिक रहा है.
शहर पेट्रोल (रुपये) डीजल (रुपये)
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई: 104.21 92.15
बेंगलुरु 102.92 89.02
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.75 92.34
पुणे 104.04 90.57
चंडीगढ़ 94.30 82.45
इंदौर 106.48 91.88
पटना 105.58 93.80
सूरत 95.00 89.00
लखनऊ 94.69 87.80
नासिक 95.50 89.50
अहमदाबाद 94.49 90.17
हैदराबाद 107.46 95.70
जयपुर 104.72 90.21
पिछले दो साल से स्थिर क्यों हैं पेट्टोल-डीजल की कीमतें?
यहां पर बता दें कि केंद्र और कई राज्यों द्वारा टैक्स में मई 2022 के बाद से कटौती की गई, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है. यह अलग बात है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहता है. इसके बावजूद भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कीमतें तुलनात्मक रूप से स्थिर बनी हुई हैं.
कैसे चेक करें अपने शहरों में तेल के दाम
Indian Oil उपभोक्ता अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे RSP के साथ 9224992249 पर भेजें. तत्काल आपको ताजा रेट पता चलेंगे. इसी तरह BPCL ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें तो पेट्रोल और डीजल के दाम मिल जाएंगे. HPCL ग्राहक HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजें, उन्हें भी ताजा तेल के दाम पता चलेंगे.