Categories: व्यापार

निवेशकों की बल्ले-बल्ले! सिर्फ 8 साल में मिला 329% रिटर्न, शुरू हो चुकी है पेमेंट की बारिश

भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2017-18 सीरीज-VII की किश्त की ड्यू तारीख गुरुवार को है इसे आठ साल पहले 13 नवंबर 2017 को शुरू किया गया था.

Published by Anshika thakur

Sovereign Gold Bond: अगर आठ साल पहले आपने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) योजना में इन्वेस्ट किया था तो आपके लिए अच्छी खबर है. 2017-18 सीरीज VII के बॉन्ड अब मैच्योर हो चुके हैं और इन्वेस्ट करने वाले लोगो को अच्छा मुनाफा हुआ है. RBI के अनुसार निवेशकों को इन बॉन्ड पर 329% तक का रिटर्न मिला है और अब परिपक्वता भुगतान शुरू हो गया है.

आपको कितना रिटर्न मिला? SGB 2017-18 सीरीज-VII:

भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2017-18 सीरीज-VII की किश्त की ड्यू तारीख गुरुवार को है इसे आठ साल पहले 13 नवंबर 2017 को शुरू किया गया था. उस समय इसे 2,934 रुपये प्रति ग्राम की दर से शुरू किया गया था.

ऑनलाइन इन्वेस्ट करने वालों को 50 रुपये प्रति ग्राम का ऑफ दिया गया यानी उन्होंने इसे 2,884 रुपये प्रति ग्राम पर खरीदा। फिलहाल RBI के मुताबिक इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगो को प्रति ग्राम 12,350 रुपये का मैच्योरिटी भुगतान मिलेगा. यानी 8 वर्षों में लगभग 329% का उल्लेखनीय रिटर्न.

कैसे और कब मिलेगा पैसा

रिडेम्पशन प्राइस का निर्धारण इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन  द्वारा 10, 11 और 12 नवंबर, 2025 को प्रकाशित 24 कैरेट सोने के औसत मूल्य पर आधारित है. परन्तु इसकी मैच्‍योरिटी तिथि 13 नवंबर थी. इस श्रृंखला के लिए भुगतान 13 नवंबर से शुरू हो चुका है.  धनराशि सीधे निवेशकों के बैंक खातों में स्थानांतरित हो रही है.

Related Post

SGB में क्या खास होता है?

सॉवरेन गोल्ड बांड भारत सरकार द्वारा जारी किये जाते हैं तथा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा प्रबंधित किये जाते हैं.

यह पूरी तरह से 24 कैरेट सोने की कीमत से जुड़ा है. इसका मतलब है कि आपके बॉन्ड का मूल्य बाज़ार में सोने की कीमत के अनुपात में बढ़ेगा.

सरकार निवेशकों को इन बॉन्ड्स पर 2.5% वार्षिक ब्याज भी देती है. यह ब्याज हर छह महीने में सीधे निवेशक के बैंक खाते में जमा किया जाता है.

Anshika thakur

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026