Categories: व्यापार

ITR Update : अब अधिकारी नहीं छुपा सकेंगे देरी! इनकम टैक्स पोर्टल पर आया नटा फीचर, सब हो सकेगा ट्रैक

Income Tax News : आयकर पोर्टल पर नया फीचर शुरू हुआ है, जिससे करदाता रिटर्न पर हुई कार्यवाही की स्थिति ऑनलाइन देख सकेंगे. इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी.

Published by sanskritij jaipuria

Income Tax News : आयकर विभाग ने करदाताओं के लिए एक और उपयोगी सुविधा शुरू की है. अब आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने के बाद ये जानना आसान हो गया है कि उस पर आगे क्या कार्यवाही हो रही है. विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर शुरू किए गए इस नए फीचर से पारदर्शिता बढ़ेगी, करदाताओं का विश्वास मजबूत होगा और अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी.

ये फीचर करदाताओं को ये जानकारी देगा कि उनका फाइल किया हुआ रिटर्न किस अधिकारी ने, कब और किस समय देखा. पहले ये जानकारी करदाताओं को नहीं मिलती थी, जिससे फाइल की स्थिति को लेकर भ्रम बना रहता था. अब ये प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और ट्रैक करने योग्य होगी.

करदाताओं को कैसे होगा फायदा?

रीयल टाइम अपडेट: करदाता जान सकेंगे कि उनकी फाइल पर कार्यवाही कब शुरू हुई और कौन अधिकारी उसे देख रहा है.

अधिकारियों की निगरानी: चूंकि हर कार्य डिजिटल रूप में रिकॉर्ड होगा, इससे अधिकारियों पर समय पर कार्यवाही करने का दबाव रहेगा.

देरी या विवाद से निपटना होगा आसान: अब ये साफ रहेगा कि कब और कैसे फाइल पर कार्रवाई हुई, जिससे किसी भी असमंजस या कानूनी विवाद की स्थिति में समाधान में आसानी होगी.

विश्वास बढ़ेगा: ये पारदर्शी प्रक्रिया करदाताओं के बीच आयकर विभाग के प्रति भरोसा मजबूत करेगी.

Related Post

गोपनीयता बनी रहेगी

इस सुविधा के तहत केवल वही करदाता अपने रिटर्न की स्थिति देख सकेगा जिसने वो फाइल किया है. किसी और को ये जानकारी नहीं मिलेगी, जिससे गोपनीयता बनी रहेगी.

जल्द आ रहे हैं नए आयकर नियम

सरकार आने वाले वित्तीय वर्ष 2026-27 से नया आयकर कानून लागू करने जा रही है. इसकी अधिसूचना 31 दिसंबर 2025 तक जारी कर दी जाएगी.

क्या होंगे बदलाव?

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, नए नियमों की संख्या कम करके लगभग 400 कर दी जाएगी, जबकि वर्तमान कानून में 500 से अधिक नियम हैं. इसका उद्देश्य है 

कर प्रणाली को आसान बनाना

नियमों का पालन सरल करना

प्रशासनिक प्रक्रिया को मजबूत करना

मंत्रालय इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है और उम्मीद है कि नए कानून से टैक्स भरने की प्रक्रिया आम नागरिकों के लिए सरल और साफ-सुथरी हो जाएगी.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026