EPFO Balance: अक्सर कर्मचारी नौकरी बदलने के बाद अपने PF को लेकर परेशान रहते हैं. वहीं अब ऐसे कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. जानकारी के मुताबिक नौकरी बदलने के बाद बचे हुए PF फंड को लेकर लेबर मिनिस्ट्री ने एक बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, EPFO अब उन इनएक्टिव अकाउंट से पैसे रिफंड करने जा रहा है जिनके बारे में आप भूल गए थे. खास बात यह है कि अब कर्मचारियों को ऐसा करने के लिए बार-बार ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है.
किन लोगों को होगा फायदा
- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने देश भर में 3.1 मिलियन ऐसे अकाउंट को शॉर्टलिस्ट किया है जिनमें सालों से कोई एक्टिविटी नहीं हुई है.
- खास बात ये है कि सबसे पहले 600,000 लोगों को रिफंड मिलेगा , और ये वो लोग हैं जिनके अकाउंट में ₹1,000 या उससे कम जमा है.
- अगर आपकी KYC पूरी है, तो बिना किसी एप्लीकेशन के रकम सीधे आपके आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगी.
अब डिफॉल्टर करने वाली कंपनियों की खेर नहीं
साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि PF चोरी रोकने के लिए EPFO ने अपनी मॉनिटरिंग और कड़ी कर दी है. EPFO का सिस्टम अब GST और GeM पोर्टल के साथ इंटीग्रेटेड हो गया है. इससे उन कंपनियों पर तुरंत पकड़ बन जाएगी जो कर्मचारियों की सैलरी से PF काट लेती हैं लेकिन उनके अकाउंट में जमा नहीं करतीं. 3 साल का नियम जानें EPFO के अनुसार, जिस अकाउंट में लगातार 36 महीनों तक कोई नया डिपॉजिट या विड्रॉल नहीं होता है, उसे इनऑपरेटिव माना जाता है. हालांकि, आप अपने UAN का इस्तेमाल करके कभी भी इस पैसे को नए अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं.
घर बैठे चेक होगा बैलेंस
इस दौराब आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस नंबर पर 9966044425 कॉल करना होगा.
इसके बाद “EPFOHO UAN” लिखकर 7738299899 पर भेजें.
ऐप पर जाएं और “View Passbook” ऑप्शन चुनें.