Categories: व्यापार

आम आदमी के लिए शादी करना हुआ और महंगा! GST के कारण पिता पर बढ़ा शादी का बोझ

GST नें हाल ही में कुछ नए बदलाव हुए हैं जो आपके खर्चों पर सीधे असर ढ़ालते हैं। कपड़े, जूते और हनीमून जैसे खर्चे अब हो सकते हैं थोड़े महंगे। शादी का बजट तय करने से पहले जान लीजिए GST का नया नियम और इसका असर।

Published by JP Yadav

GST impact on wedding: अगर आप जल्द ही शादी करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। GST नें हाल ही में कुछ नए बदलाव हुए हैं जो आपके खर्चों पर सीधे असर ढ़ालते हैं। कई चीजों पर टैक्स वैसे ही रहेगा लेकिन कपड़े, जूते और हनीमून जैसे खर्चे अब थोड़े महंगे हो सकते हैं। शादी का बजट तय करने से पहले जान लीजिए GST का नया नियम और इसका असर।

इन खरचों में नहीं पड़ेगा कोई फर्क

 सजावट, टेंट और खानपान पर GST में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन सभी पर अब भी 18 % GST लगेगा जैसे पहले था। शादी में बग्गी, बैंड-बाजा, घोड़ी और शहनाई पर भी वही 18 प्रतिशत GST लागू होगा। इसी तरह गहनों की GST दर और बैंक्विट हॉल में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। बैंक्विट हॉल पर 5 प्रतिशत और जूलरी पर 3 प्रतिशत GST ही लगेगा।

.2,500 रुपये से ज्यादा कीमत वाले जूतों और कपड़े पर अब 18% GST लगेगा।
.खानपान, टेंट, सजावट, और गहनों पर GST में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
.होटल के कमरों पर GST कम होने से शादी के वेन्यू बुक करने में थोड़ी राहत मिल सकती है।
.एयर टिकट पर GST 12% से बढ़कर 18% हो गया है जिससे हनीमून पैकेज महंगा हो जाएगा।

आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी! गाड़ी खरीदने पर GST की नई दरो से जानिए कितना होगा फायदा

महंगे कपड़ों पर GST 6% बढ़ा

पहले 1,000 रुपये से ऊपर के रेडीमेड कपड़ों पर 12% GST लगती थी। अब बदले हुए नियम में 2,500 रुपये तक के कपड़ों पर 5% GST लगेगा और 2,500 रुपये से ज्यादा कीमत वाले कपड़ों पर 18% GST लगेगा। इसका मतलब है कि सूट, शेरवानी, लहंगा-चुनरी, कुर्ता-पजामा जैसे कपड़े महंगे हो जाएंगे। कारोबारियों का कहना है कि इन कपड़ों पर टैक्स पहले से 6% ज्यादा हो जाएगा। वहीं 2,500 रुपये तक के जूतों पर अब 5% GST लगेगा और 2,500 रुपये से ऊपर वाले जूतों पर 18% GST लगेगा।

एक महीने नौकरी करके बने EPFO की पेंशन पाने के हकदार! जाने क्या है प्रोसेस

₹25 हजार तक बढ़ा हनीमून पैकेज

एयर टिकट पर GST की दर 12% से बढ़ाकर 18% कर दी गई है। टूर और ट्रैवल एक्सपर्ट ने कहा हैं कि अगर आप विदेश में हनीमून मनाने जा रहे हैं तो आपको पूरे पैकेज की कीमत में लगभग 6% की बढ़ोतरी देखनी पढ़ सक्ती हैं । उदाहरण के लिए अगर आपका हनीमून पैकेज 5 लाख रुपये का है तो इसमें 20 से 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Fact Check: EC के लेटर पर BJP की मुहर! वायरल दस्तावेज़ से मचा सियासी तूफान; जानें क्या है सच्चाई?

election commission bjp symbol: यह विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPIM)…

March 23, 2026

IPL से पहले बड़ा बवाल! अक्षर पटेल को नहीं पसंद आया BCCI का ये नियम, रोहित शर्मा भी थे नाराज!

IPL Impact Player Role: IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल…

March 23, 2026

पिछली बार ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के लिए TMC ने रचा चक्रव्यूह, आखिर क्या है भाजपा कैंडिडेट की मुश्किल

Nandigram Election Battle: नंदीग्राम सीट का राजनीतिक महत्व काफी बड़ा है. 2021 में इस सीट…

March 23, 2026

Prayagraj cold storage collapse: अबतक 4 की मौत, समझें क्या है अमोनिया गैस; क्यों है इतनी खतरनाक?

Phaphamau incident: अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया…

March 23, 2026

अमेरिका-ईरान के बीच थमेगी जंग! ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में नई हलचल; होर्मुज़ स्ट्रेट पर सभी की नजरें

Middle East Tension: ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट को…

March 23, 2026