Gold Silver Rates Today| Gold Silver Price Today| Aaj Ka Sona Chandi ka bhav: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक और आर्थिक कारणों से पिछले कई महीनों से अस्थिरता का दौर चल रहा है. इसकी वजह से वैश्विक स्तर लोग सोने-चांदी में निवेश कर रहे थे. अब सोने-चांदी की कीमतें निवेशकों को झटका दे रही हैं, तो हालात यह बन गए हैं कि चांदी की कीमत में 30 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई है. पिछले करीब एक सप्ताह से सोने-चांदी के दामों में गिरावट जारी है. सोमवार (02 फरवरी, 2026) को लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है. चांदी की खुलते ही करीब 16,000 रुपये गिर गई, जबकि सोने की कीमत में करीब 2,500 रुपये की गिरावट देखने को मिली है. चांदी की कीमतों में लगभग 17% तक का ‘फ्लैश क्रैश’ (Flash Crash) देखा गया. यह अलग बाता है कि सोमवार (2 फरवरी 2026) को बाजार में सतर्क सुधार के संकेत मिल रहे हैं. बजट के बाद आई स्थिरता के कारण चांदी देश के प्रमुख शहरों में लगभग 3,35,000 रुपये प्रतिमकिलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है.
विशेषज्ञों का दावा है कि पिछले शुक्रवार (30 जनवरी, 2026) को अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती और बड़े निवेशकों द्वारा की गई मुनाफ़ावसूली (Profit-booking) भी कीमतों में कमी की वजह रही. फरवरी शुरू होने के साथ ही जनवरी के 4.2 लाख रुपये के ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ गई हैं. बताया जा रहा है कि अब बाजार में ‘लिक्विडेशन’ की प्रक्रिया धीमी हुई है. ऐसे में चांदी के दाम गिरे हैं.
शहर आज का चांदी का भाव (प्रति किलो)
दिल्ली 3,49,900
मुंबई 3,49,900
चेन्नई 3,19,900
केरल 3,19,900
हैदराबाद 3,49,900
बेंगलुरु 3,49,900
अहमदाबाद 3,49,900
कोलकाता 3,49,900
पुणे 3,49,9 00
वडोदरा 3,49,900
शहरों में 24 कैरेट (शुद्ध) सोने की आज की दरें (प्रति 10 ग्राम लगभग):
दिल्ली: 1,60,720 रुपये
मुंबई: 1,60,570 रुपये
चेन्नई: 1,49,915 रुपये
बेंगलुरु: 1,43,990 रुपये
कोलकाता: 1,49,915 रुपये
क्यों गिरे चांदी के दाम?
विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में लगातार आ रही भारी गिरावट के पीछे वैश्विक और घरेलू वजह भी जिम्मेदार हैं. जानकारों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है. सोना और चांदी में भारी गिरावट की एक वजह यह भी है. जब भी डॉलर मजबूत होता है, तो अन्य मुद्राओं वाले निवेशकों के लिए सोना महंगा हो जाता है. कीमत का सीधा संबंध मांग और पूर्ति से भी जुड़ा हुआ है. फिलहाल मांग ज्यादा है, ऐसे में कीमतों में इजाफा हो रहा था. बताया जा रहा है कि केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में संभावित वृद्धि की अटकलें भी सोने और की चमक फीकी कर रही हैं.

