Home > व्यापार > Gold Price Today: आज सोने के दाम में तेजी या गिरावट, जानें आपके शहर में नया रेट

Gold Price Today: आज सोने के दाम में तेजी या गिरावट, जानें आपके शहर में नया रेट

Gold Rate Today 27 march 2026: आज सोने का भाव 344 तेजी के साथ 139837 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. बता दें कि, पिछले कारोबारी दिन यह 1,39,493 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

By: Preeti Rajput | Published: March 27, 2026 9:35:59 AM IST



Gold Rate Today 27 march 2026: मिडिल ईस्ट में ईरान के खिलाफ इजराइल-अमेरिका के चल रहे युद्ध के कारण सोने के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव करीब 0.25 प्रतिशत तक बढ़ गया है. आज सोने का भाव 344 तेजी के साथ 139837 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. बता दें कि, पिछले कारोबारी दिन यह 1,39,493 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. 

आज सोने का दाम

कैरेट के हिसाब से शुद्धता  सुबह के रेट    
 24 कैरेट  146205 रुपये प्रति 10 ग्राम      
 23 कैरेट 145620 रुपये प्रति 10 ग्राम
 22 कैरेट    133924 रुपये प्रति 10 ग्राम  
18 कैरेट    109654 रुपये प्रति 10 ग्राम
 14 कैरेट  85530 रुपये प्रति 10 ग्राम

आपके शहर का नया रेट

शहर

  24 कैरेट सोना (10 ग्राम)  

22 कैरेट सोना (10 ग्राम)  

      18 कैरेट सोना (10 ग्राम)

दिल्ली   ₹144700  ₹132650  ₹108560
मुंबई ₹144550  ₹132500     ₹108410
कोलकाता ₹144550  ₹132500    ₹108410
चेन्नई  ₹145640  ₹133500  ₹111350
पटना  ₹144600 ₹132550   ₹108460
लखनऊ ₹144700  ₹132650 ₹108560
अयोध्या ₹144700  ₹132650 ₹108560
कानपुर ₹144700 ₹132650  ₹108560
मेरठ ₹144700 ₹132650  ₹108560

पिछले कारोबारी दिन सोने का भाव 

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी देखी गई.  24 कैरेट सोने का भाव 4,900 रुपये  बढ़ा थआय़ जिसके बाद सोना 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इससे पहले बंद भाव 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 

Ram Navami Ke Upay 2026: राम नवमी के दिन कर लें ये उपाय, खुश हो जाएंगे रामलाला

क्यों सोने की कीमतों में आ रहा उतार-चढ़ाव?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हाल के दिनों में सोने की कीमतों में तेजी वैश्विक संकेतों और भू-राजनीतिक माहौल के कारण आई है.  उनका कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित संघर्ष विराम के कारण डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. जिसके कारण सोने के भाव में तेजी आ गई है. 

Bhainswa Mata Temple: भारत का अनोखा मंदिर, जहां उल्टा स्वस्तिक बनाना माना जाता है शुभ, संतान प्राप्ति के लिए है प्रसिद्ध

Advertisement