Home > व्यापार > Gold Price Today: मंगलवार को सस्ता हुआ सोना! जानें दिल्ली, यूपी और बिहार समेत बाकी राज्यों के ताजा दाम

Gold Price Today: मंगलवार को सस्ता हुआ सोना! जानें दिल्ली, यूपी और बिहार समेत बाकी राज्यों के ताजा दाम

Gold Price Today 14 April 2026: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण सोने की कीमतों में बार-बार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. जानें आज आपके शहर में सोने का क्या भाव है?

By: Preeti Rajput | Published: April 14, 2026 10:13:45 AM IST



Gold Price Today 14 April 2026: आज 14 अप्रैल, मंगलवार को सोने की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है. राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. दो दिनों में 24 कैरट सोने का भाव प्रति दस ग्राम ₹390 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹360 गिर गए हैं.आज चांदी के दाम भी गिर गए हैं, दिल्ली में चांदी सस्ती हुई है. लगातार चार दिन स्थिरता देखने के बाद दो दिनों में चांदी के दाम 51, 00 नीचे आ गए हैं. 

13 अप्रैल को क्या था भाव?

13 अप्रैल, को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब  152980 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है. दिल्ली, मुंबई और जयपुर जैसे शहरों में भी सोने के कीमतों में बदलाव देखने को मिले हैं.  22 कैरेट गोल्ड का भाव 1750 रुपये बढ़ा है.  वहीं अंतरराष्टीय बाजार में कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स 1.1 प्रतिशत गिरकर 4,734.60 डॉलर प्रति औंस पर आ चुका है. 

जानें आपके शहर में क्या है दाम?

शहर

24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव

 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव

  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव

दिल्ली ₹1,52,600  ₹1,39,890  ₹1,14,480
मुंबई  ₹1,52,450  ₹1,39,740    ₹1,14,330
कोलकाता  ₹1,52,450 ₹1,39,740    ₹1,14,330
चेन्नई  ₹1,53,370 ₹1,40,590 ₹1,17,290
बेंगलुरु ₹1,52,450 ₹1,39,740  ₹1,14,330
हैदराबाद ₹1,52,450 ₹1,39,740  ₹1,14,330
लखनऊ ₹1,52,600 ₹1,39,890 ₹1,14,480
पटना ₹1,52,500    ₹1,39,790 ₹1,14,380

Aaj Ka Mausam : दिल्ली में गर्मी का तांडव, 40 के पार पहुंचा तापमान? जानें अपने शहर का हाल

क्यों बढ़ रहे दाम?

अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के युद्धविराम की सहमति बनी है. हालांकि, दोनों देशों के बीच शांतिवार्ता विफल रही है. जिसके बाद यह समझौता कभी-भी टूट सकता है. जिसके कारण भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने बेहतर मानते आए हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब तक पश्चिम एशिया के हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते हैं, सर्राफा बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी. सोने के लिए अगला बड़ा रेजिस्टेंस लेवल  $4,850 माना जा रहा है. निवेशकों को सलाह दी गई है कि बाजार में हलचल को देखकर निवेश करें. 

खतरे की घंटी! होर्मुज पर संकट से भारत की ऊर्जा लाइफलाइन पर मंडराया खतरा; जानें किन चीजों पर पड़ेगा असर?

Advertisement