Home > व्यापार > Gold Price Today: फिर बढ़े सोने के दाम, जानें आपके शहर में 24k, 22k, 18k का ताजा रेट

Gold Price Today: फिर बढ़े सोने के दाम, जानें आपके शहर में 24k, 22k, 18k का ताजा रेट

Gold Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम चल रहा है. दोनों देशों के बीच पाकिस्तान में शांति वार्ता जारी है, इस बीच आज सोने ने एक बार फिर से छलांग लगाई है. आइए जानते हैं आपके शहरों में सोने का ताजा रेट क्या है?

By: Preeti Rajput | Published: April 12, 2026 8:52:41 AM IST



Gold Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को अब कुछ ही समय बाकी है. पाकिस्तान में दोनों देशों में बीच शांति वार्ता जारी है. भविष्य में क्या होगा, इसका फिलहाल किसी को कोई अनुमान नहीं है. लेकिन इस बीच भारतीय सर्राफा बाजार में भी इस वैश्विक अनिश्चितता का असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. फिलहाल देश में 24 कैरेट वाले सोने का भाव ₹15,236 प्रति ग्राम देखने को मिल रहा है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹13,966 प्रति ग्राम है और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत  ₹11,427 प्रति ग्राम के आसपास चल रही है.

सोने पर निवेशकों की पैनी नजर 

एमसीएक्स (MCX) और कॉमेक्स (COMEX) जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों के साथ-साथ ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन के नवीनतम आंकड़ों पर निवेशकों की कड़ी नजर है. ताकी वह सही समय पर सही फैसला ले सकें. सोना निवेश करने के लिए सबसे बेहतर धातु माना जाता है. भारत में लोग सोने पर काफी अधिक निवेश करते हैं. हालांकि, इन दिनों खाड़ी देशों के बीच चल रहे तनाव के कारण सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 

आज सोना कितना हुआ महंगा 

बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना ₹1910 तक महंगा हो गया है. वहीं 22 कैरेट गोल्ड में ₹1750 की बढ़ोतरी की है. दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,52,990 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं मुंबई में  ₹1,52,840 रेट पर सोना बिक रहा है. एक हफ्ते में चांदी ने भी रफ्तार पकड़ ली है. 

क्या है आपके शहर में रेट

शहर

 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

दिल्ली 140250 152990
मुंबई    140100  152840
अहमदाबाद 140150 152890
चेन्नई 141000 153820
कोलकाता  140100 152840
हैदराबाद 140100  152840
जयपुर   140250    152990
भोपाल   140150 152890
लखनऊ  140250 152990

2027 में भी कायम रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अखिलेश यादव ने दे कर दिया साफ

एक्सपर्ट की राय

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपर्ट्स का कहना है कि दुनिया में आर्थिक अनिश्चितता और मजबूत डॉलर के कारण सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट दिलीप परमार के अनुसार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर भी बाजार पर देखने को मिल रहा है. ऐसे में निवेशक सोने की बजाए डॉलर और कच्चे तेल की तरफ रुख कर रहे हैं. 

30 Mbps स्पीड + OTT का खजाना—Jio ने पेश किया सुपर वैल्यू प्लान; यहां देखें डिटेल्स

Advertisement