Gold Rate Today 05 February 2026: सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. पिछले दो दिनों के दौरान जोरदार रिकवरी के बाद गुरुवार (5 फरवरी, 2026) को सोने-चांदी की कीमतों में फिर से बड़ी गिरावट देखी जा रही है. गुरुवार को सुबह ट्रेडिंग शुरू होते ही सोना 4,000 रुपये और चांदी 25,000 रुपये नीचे गिर गया. मिली जानकारी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमत में काफी गिरावट दर्ज की गई है. शुरुआती कारोबार में सोना 3.5 प्रतिशत तक दर्ज गई, जबकि चांदी में 16 प्रतिशत दर्ज को गई. सिंगापुर में गुरुवार सुबह के कारोबार के दौरान स्पॉट चांदी की कीमतों में 12.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. सोने के दाम $76.9495 प्रति औंस पर आ गए. वहीं, स्पॉट गोल्ड की बात करें तो इसकी कीमत भी 2.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ $4,859.20 प्रति औंस पर पहुंच गई.
सोना-चांदी फिर हुए धड़ाम
यहां पर बता दें कि देश की राजधानी में दिल्ली गुरुवार (05 फरवरी, 2026) को 24 कैरेट सोना 152,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा-खरीदा जा रहा है. वहीं, दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 139,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. दिल्ली के अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 152,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. मुंबई में 22 कैरेट की बात करें तो इसकी कीमत 139,333 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है.
मुंबई और कोलकाता में भी गिरे सोने के रेट्स
सिर्फ दिल्ली और मुंबई ही नहीं, बल्कि देशभर के करीब-करीब सभी बड़े शहरों में सोने और चांदी के दाम में गिरावट आई है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 151,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 139,031 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. कर्नाटक की राजधानी में बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 151,990 रुपये पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 139,324 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खरीदी-बेची जा रही है.
चेन्नई में क्या है सोने का दाम
इससे पहले चेन्नई में सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 152,310 रुपये थी, जबकि 22 कैरेट 139,618 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खरीदी-बेची जा रही थी. गुरुवार की बात करें तो चेन्नई में 24 कैरेट सोने की भाव 151,940 पर है, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 139,278 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है.
