Home > व्यापार > Gold Rate Today: दिल्ली से केरल तक बढ़े या फिर घटे सोने के दाम? खरीदने से पहले फटाफट नोट कर लें ताजा रेट्स

Gold Rate Today: दिल्ली से केरल तक बढ़े या फिर घटे सोने के दाम? खरीदने से पहले फटाफट नोट कर लें ताजा रेट्स

Gold Price Today | Sona Ka Bhav | Gold Rate Today 04 February 2026: दिल्ली से लेकर केरल तक सोने और चांदी के दामों में उछाल देखा गया है. बताया जा रहा है कि अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील फाइनल होने के बाद इन दोनों धातुओं के दामों में तेजी आ रही है.

By: JP Yadav | Last Updated: February 4, 2026 12:07:07 PM IST



Gold Price Today | Sona Ka Bhav | Gold Rate Today 04 February 2026: निवेश के लिए फिलहाल सबसे सुरक्षित माने जा रहे सोने के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. पिछले कई दिनों से सोने के दाम में लगातार गिरावट चल रही थी. इस बीच बुधवार (04 फरवरी, 2026) को गिरावट पर ब्रेक लगा है. बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी के दाम भी कमी आई. 4 फरवरी को सोने की कीमत 3 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ जबकि चांदी की कीमत 5 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है. बुधवार को हुई रिकवरी के बाद भी सोना और चांदी 29 जनवरी, 2026 के रिकॉर्ड हाई के मुकाबले कम हैं. पिछले कुछ दिनों से सोना-चांदी के दाम गिरे हैं, जिसके चलते खरीदारों का रुझान बढ़ा है. अगर आप भी बुधवार (04 फरवरी, 2026) को सोना या चांदी खरीदने या इन दोनों धातुओं में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो हम यहां पर बता रहे हैं इसके ताजा रेट्स.

दिल्ली में बुधवार (4 फरवरी, 2026) को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,62,560 रुपये में मिल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,47,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,530 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट सोना 1,47,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पर कारोबार कर रहा है. 

बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में जानें सोने की कीमत 

देश के अहम मेट्रो शहर बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,530 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट सोना 1,47,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. हैदराबाद में भी 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,530 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट सोना 1,47,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है. वहीं, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,530 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट सोना 1,47,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच चुका है. 

दिल्ली, वडोदरा और अहमदाबाद में जानें ताजा दाम

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,60,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,47,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खरीदा-बेचा जा रहा है. गुजरात के शहर वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं, 22 कैरेट सोना 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खरीदा-बेचा जा रहा है.

Advertisement