Categories: व्यापार

Gold Price Today 23 Februray 2026: सोना खरीदने से पहले जान लें अपने शहरों में दाम, फटाफट करें नोट

Gold Price Today 23 Februray 2026 | Gold Rate Today | Aaj Ka sone Ka Dam: सप्ताह के पहले दिन ही सोमवार सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली. यहां जानें अपने शहरों में क्या हैं दाम.

Published by JP Yadav

Gold Price Today 23 Februray 2026 | Gold Rate Today | Aaj Ka sone Ka Dam: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्चिक अस्थिरता के चलते सोने और चांदी के दामों में चमक बरकरार है. दामों में उतार-चढ़ाव के बीच सप्ताह के पहले दिन सोमवार (23 फरवरी, 2026) को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5027.13 डॉलर प्रति औंस पर है. देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड 159420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 10 ग्राम सोने की कीमत 159270 रुपये है.

 इसी तरह पुणे और बेंगलुरु में दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 159280 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 146000 रुपये प्रति 10 ग्राम है. देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद शहर में 22 कैरेट सोने का दाम 14,805 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने  की कीमत 12,116 रुपये प्रति ग्राम पर है. वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव 16,150 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है.  

Related Post
शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव 24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली 146140 रुपये 159420 रुपये
मुंबई 145990 रुपये 159270 रुपये
अहमदाबाद 146040 रुपये 159320 रुपये
चेन्नई 145990 रुपये 159270 रुपये
कोलकाता 145990 रुपये 159270 रुपये
हैदराबाद 145990 रुपये 159270 रुपये
जयपुर 146140 रुपये 159420 रुपये
भोपाल 146040 रुपये 159320 रुपये
लखनऊ 146140 रुपये 159420 रुपये
चंडीगढ़ 146140 रुपये 159420 रुपये

क्यों लगातार बढ़ेंगे सोने के दाम

पिछले दिनों अमेरिका द्वारा घोषित 10 प्रतिशत अतिरिक्त ग्लोबल टैरिफ के बाद दुनिया भर के बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई है. ऐसे माहौल में एक बार फिर निवेशक शेयरों से पैसा निकालकर सोने में लगा रहे हैं. यह स्थिति अमेरिका, यूरोप के अलावा एशियाई देशों में भी हैं. भारत में खासतौर से सोने में  निवेश बढ़ा है. इसी तरह चांदी भी निवेशकों की पसंद बना हुआ है.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

विशेषज्ञों का कहना है कि ना तो रूस और यूक्रेन युद्ध रुक रहा और ना ही ईरान और अमेरिका के बीच टेंशन खत्म हो रही है. ऐसे में सोने निवेश के लिहाज से लोगों की पहली पसंद बना रहा है. आने वाले दिनों में भी सोने के दाम में बढ़ोतरी काम रहेगी. कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि अमेरिकी जीडीपी (GDP) के कमजोर आंकड़ों से डॉलर नीचे गया है. इसका सीधा फायदा सोने की कीमतों को मिल रहा है और लोग सोने में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं. 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Airport charges India: एयरलाइंस को राहत, यात्रियों को फायदा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

India airfare reduction: इस संकट से निपटने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के…

April 9, 2026

Video: किसने बनाया इसे मैनेजर…ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग में हुआ बड़ा कांड; इंटरनेट पर हो गया वायरल

Employee rants about manager: वीडियो में दिखता है कि मीटिंग के दौरान घर का एक…

April 9, 2026

सस्ता लोन चाहिए? अप्रैल 2026 में ये बैंक दे रहे सबसे कम ब्याज; यहां देखें

Best Bank for Personal Loan in India: बैंक अक्सर लंबी अवधि (Tenure) देकर EMI कम…

April 9, 2026

8,000+ हॉस्टल सब्सिडी! सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब पढ़ाई पर मिलेगा ज्यादा पैसा

8th Pay Commission Latest News: नए नियमों के तहत अब शिक्षा और हॉस्टल से जुड़े…

April 9, 2026

Tadiandamol Trek Incident: एक केला, थोड़ा पानी और हिम्मत…जानें जंगल में कैसे 4 दिन जिंदा रही सरन्या?

Karnataka trekking Incident: इस घटना ने ट्रेकिंग सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए…

April 9, 2026