Categories: व्यापार

Gift Tax Rules: परिवार को पैसे या प्रॉपर्टी गिफ्ट देने पर टैक्स लग सकता है! जानिये पूरा नियम क्या कहता है?

Gift Tax Rules: भारत में टैक्स नियमों के अनुसार माता-पिता, बच्चों या परिवार को दिए गए गिफ्ट कुछ परिस्थितियों में पूरी तरह से टैक्स-फ्री होते है. आयकर अधिनियम करीबी रिश्तेदारों को दिए गए गिफ्ट पर छूट प्रदान करता है, जबकि गैर-रिश्तेदारों को दिए गए 50000 से अधिक के गिफ्ट टैक्स योग्य होते है.

Published by Mohammad Nematullah

Gift Tax Rules: माता पिता या बच्चों को पैसा या प्रॉपर्टी देने की बात आती है तो लोग अक्सर इनकम टैक्स के छापे से डरते है. जरूरत के बावजूद कई लोग इनकम टैक्स के डर से आपनो को पैसा या प्रॉपर्टी गिफ्ट में नही दे पाते है. ऐसा इसलिए है क्योंकि देश में ज्यादातर लोग इनकम टैक्स के नियम से क अनजान है. अगर उन्हें थोड़ी बहुत जानकारी है तो वह भी सिर्फ़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने तक ही सीमित है. हालांकि भारत के आयकर अधिनियम में साफ बताया गया है कि उपहार कब कर योग्य होते हैं और कब नही. अगर आप उपहार पर कर नियम से अवगत हैं, तो आप अपने परिवार बच्चों या माता-पिता को धन या संपत्ति उपहार में देने में संकोच नहीं करेंगे. आइए जानें कि आप अपने बच्चों, माता-पिता या परिवार के सदस्यों को बिना कर चुकाए कितनी कीमत की वस्तु या संपत्ति उपहार में दे सकते है.

करीबी रिश्तेदारों को टैक्स-फ्री गिफ्ट

आयकर अधिनियम के अनुसार करीबी रिश्तेदारों को दिए गए उपहार टैक्स नहीं होते हैं. करीबी रिश्तेदारों की परिभाषा में आपके माता-पिता, बच्चे, जीवनसाथी (पति या पत्नी), भाई-बहन, ससुराल और उनके जीवनसाथी शामिल है. इसका मतलब है कि अगर आप अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए 10 लाख देते हैं या अपनी मां को नई कार खरीदने के लिए पैसे ट्रांसफर करते है. तो इसे पूरी तरह से टैक्स-फ्री गिफ्ट माना जाएगा. चाहे राशि कितनी भी बड़ी क्यों न हो, जब तक यह आपके रिश्तेदार को दी जाती है, टैक्स विभाग इसमें दखल नहीं देता.

Related Post

गिफ्ट पर कब मिलेगा छूट

क्या सभी उपहार कर-मुक्त होते हैं? इसका जवाब है, नहीं। कुछ विशेष अवसरों पर मिले उपहार पूरी तरह से कर-मुक्त होते है. चाहे वे किसी भी व्यक्ति से मिले हो. शादी इनमें सबसे प्रमुख है. शादी के अवसर पर मिले किसी भी उपहार, नकद या संपत्ति पर, चाहे उसका मूल्य कुछ भी हो, कर नहीं लगता. इसी तरह विरासत या वसीयत के माध्यम से प्राप्त संपत्ति या धन भी कर-मुक्त होता है. हालांकि यह छूट जन्मदिन, गृह प्रवेश या त्योहारों पर मिले उपहार पर लागू नहीं होती है. अगर ये उपहार 50,000 से अधिक हैं और किसी ऐसे व्यक्ति से प्राप्त किए गए हैं जो आपका रिश्तेदार नहीं है, तो आपको कर देना होगा.

गिफ्ट देने अब आसान

यदि आप आयकर नियम को सही ढंग से समझते है तो गिफ्ट देना न तो गिफ्ट देना जोखिम भरा है और न ही कर योग्य है. केवल एक बात ध्यान रखने रखना है कि करीबी रिश्तेदारों को दिए गए गिफ्ट पूरी तरह से कर-मुक्त होते है. गैर-रिश्तेदारों से प्राप्त या दिए गए 50,000 से अधिक के उपहार कर योग्य होंगे. शादी या विरासत में मिले उपहार पूरी तरह से छूट प्राप्त है. लेकिन नाबालिग बच्चे या जीवनसाथी को दिए गए उपहार आपकी आय में गिने जाएंगे. उचित जानकारी और योजना के साथ आप बिना किसी कर चिंता के अपने प्रियजनों की मदद कर सकते है.

Bhai Dooj Bank Holiday: 23 अक्टूबर को बैंक बंद रहेगा या नहीं? जान लीजिए अपने शहर का हाल वरना हो सकते हैं परेशान

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026