Categories: व्यापार

आज से शुरू होंगी 8 कैंसिल ट्रेनें, हजारों यात्रियों को होगा फायदा; दिल्ली से गाजियाबाद जाने वालों के लिए खुशखबरी!

Ghaziabad Trains: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पुननिर्माण के कारण रद्द की गई 8 ट्रेनें आज शुक्रवार को फिर से शुरु हो गई हैं. इन लोकल ट्रेनों के चलने से दिल्ली-गाजियाबाद के बीच यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी आई है. रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द कर दी गई थी. जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Published by Preeti Rajput

Ghaziabad Trains: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई थी. जिसके बाद अब इनमें से 8 ट्रेनों को आज से संचालित किया जा रहा है. लोकल ट्रेनों के संचालन से हजारों नौकरी पेशा और छात्र-छात्रों को काफी फायदा मिलेगा.

8 ट्रेनें फिर से हुई शुरु

पुननिर्माण के कारण अलग-अलग तिथि पर 16 ट्रेन रद्द कर दी गई थी. इनमें ज्यादातर ट्रेन दिल्ली से गाजियाबाद के बीच चलने वाली हैं. इससे हजारों यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. वहीं कुछ ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर चार की जगह 5 पर रोकी जा रही हैं. ज्यादातर ट्रेनों को 16 दिसंबर को संचालित कर दिया गया था. वहीं अब 8 ट्रेनें फिर से शुरु कर दी गई है.

यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना 

गाजियाबाद स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्री इन ट्रेन से सफर करते हैं. वर्तमान में रेलवे स्टेशन पर काम चल रहा है. रेलवे लाइन के पास निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों को रद्द करने और प्लेटफॉर्म नंबर बदलने का निर्णय लिया गया था.

कौन-कौन सी ट्रेनें की गई रद्द?

  • 64428 नई दिल्ली-गाजियाबाद
  • 64431 गाजियाबाद-नई दिल्ली
  • 64432 नई दिल्ली-गाजियाबाद
  • गाजियाबाद-नई दिल्ली
  • 64553 मुरादाबाद-गाजियाबाद
  • 64555 गाजियाबाद-मेरठ सिटी
  • 64556 मेरठ सिटी-गाजियाबाद
  • 64554 गाजियाबाद-एमबी
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Silver Price Today: आज क्या है चांदी का दाम? जानें दिल्ली, लखनऊ समेत अपने शहर का दाम

Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में के चल रहे तनाव के बीच चांदी के दाम…

March 28, 2026

Gold Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, खरीदने से पहले जान लें आपने शहर का नया दाम

Gold Price Today: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना…

March 28, 2026

हवाई सुरक्षा पर खतरा? 377 विमानों में पाई गई तकनीकी खराबी; संसद की रिपोर्ट में सामने आई बड़ी लापरवाही

Aircraft Defect: संसद की रिपोर्ट में 754 विमानों के ऑडिट में से 377 में तकनीकी…

March 28, 2026