Categories: व्यापार

Gold-Silver Price Crash: सोना-चांदी निवेशकों के लिए अलर्ट, 2 फरवरी से ट्रेडिंग मार्जिन बढ़ाएगा एक्सचेंज; इन निवेशकों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

Gold Silver Rates: 1980 के दशक के बाद एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज करते हुए चांदी की कीमतों में करीब 30% की टूट आई और यह 3 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे फिसल गई.

Published by Shubahm Srivastava
Gold Silver Price Crash: सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के बीच अब वैश्विक कमोडिटी बाजार में एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है. कॉमेक्स (COMEX) में दशकों की सबसे बड़ी गिरावट के बाद सीएमई ग्रुप (CME Group) ने सोना, चांदी, प्लैटिनम और पैलेडियम जैसे कीमती धातुओं के वायदा कारोबार (Futures Trading) पर मार्जिन बढ़ाने का फैसला किया है. यह फैसला बाजार में बढ़ती अस्थिरता और जोखिम को देखते हुए लिया गया है और सोमवार को बाजार बंद होने के बाद से लागू होगा.

सोने-चांदी की मार्जिन में बढ़ोतेरी

सीएमई ग्रुप के अनुसार, सामान्य जोखिम प्रोफाइल के लिए सोने का मार्जिन 6% से बढ़ाकर 8% किया जाएगा. वहीं एक अन्य श्रेणी में यह 6.6% से बढ़कर 8.8% हो जाएगा. इसी तरह चांदी के वायदा में मार्जिन 11% से बढ़ाकर 15% और दूसरे प्रोफाइल में 12.1% से बढ़ाकर 16.5% किया गया है. प्लैटिनम और पैलेडियम के वायदा सौदों में भी मार्जिन बढ़ोतरी की घोषणा की गई है. एक्सचेंज का कहना है कि यह कदम “बाजार की अस्थिरता की नियमित समीक्षा” के बाद उठाया गया है ताकि पर्याप्त संपार्श्विक कवरेज सुनिश्चित की जा सके.

छोटे और रिटेल निवेशकों पर बढ़ेगा दबाव

इसका सीधा मतलब यह है कि अब फ्यूचर मार्केट में ट्रेड करने के लिए निवेशकों को पहले से ज्यादा सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी. इससे खासतौर पर छोटे और रिटेल निवेशकों पर दबाव बढ़ेगा, जिनके पास अतिरिक्त नकदी की कमी हो सकती है. मार्जिन बढ़ने से बाजार में लिक्विडिटी घट सकती है और शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव और तेज हो सकता है. आमतौर पर एक्सचेंज तब मार्जिन बढ़ाता है जब किसी एसेट की कीमतों में बहुत ज्यादा तेजी, गिरावट या अस्थिरता देखने को मिलती है.

कीमतों में हालिया गिरावट ऐतिहासिक

कीमतों की बात करें तो हालिया गिरावट ऐतिहासिक रही है. 1980 के दशक के बाद एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज करते हुए चांदी की कीमतों में करीब 30% की टूट आई और यह 3 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे फिसल गई. गुरुवार को जहां चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर थी, वहीं शुक्रवार को एमसीएक्स पर यह करीब 2.91 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई.

सोने में भी भारी गिरावट

सोने में भी भारी गिरावट देखी गई. वैश्विक बाजारों में कमजोरी, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और निवेशकों द्वारा जोरदार मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतें गिरकर करीब 1.5 लाख रुपये के आसपास पहुंच गईं. भारत में 24 कैरेट सोना 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब 1,91,922 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दर्ज किया गया (इन कीमतों में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं).
कीमतों में तेज गिरावट और मार्जिन बढ़ोतरी का यह मेल संकेत देता है कि आने वाले दिनों में कीमती धातुओं के बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है और निवेशकों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी.

Budget 2026 live streaming: कब, कहां और कैसे देखें बजट भाषण; टीवी से लेकर डिजिटल लाइव स्ट्रीमिंग तक यहां जानें सारी डिटेल्स

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Insurance Complaints: पॉलिसी लेने से पहले सावधान, ये बीमा कंपनियां कर रही हैं ग्राहकों को परेशान, यहां देखें शिकायतों का डेटा

Insurance Complaints: भारत में बीमा पॉलिसीधारकों की नाराजगी बढ़ रही है. वित्त वर्ष 2022-23 से…

March 18, 2026

धुरंधर: द रिवेंज को देखने आए फैंस हुए नाराज, फिल्ममेकर्स को मांगनी पड़ी माफी; जानें क्या है मामला?

Dhurandhar Theatre Problem: फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि…

March 18, 2026

X down: एक्स प्लेटफॉर्म पूरी दुनिया में डाउन, सर्विस हुई ठप, नहीं दिख रहे नए पोस्ट

X down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स बुधवार रात 8:15 बजे से दुनियाभर में ठप हो…

March 18, 2026

चीन-ईरान सैन्य गठजोड़ को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आई रिपोर्ट ने बढ़ाई ट्रंप-नेतन्याहू की टेंशन

Sodium perchlorate supply: चीन ने ईरान को आक्रामक ड्रोन और रॉकेट ईंधन तैयार करने में…

March 18, 2026

TVS Apache RR310 Vs Bajaj Pulsar N125: माइलेज और स्पीड! जानें कौन सी बाइक देगी बेहतर वैल्यू

Bike comparison 2026 India: Apache RR310 एक प्रीमियम, हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स बाइक है, जिसे ट्रैक के…

March 18, 2026

Weather 19 March 2026: IMD के अलर्ट के बाद निकाल लें छतरी, दिल्ली समेत 21 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

Weather Forecast 19 March 2026: दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक मौसम का मिजाज बदल चुका…

March 18, 2026