Home > व्यापार > शेयर बाजार में तबाही की ‘सुनामी’ जानें क्या है STT, जिसने निवेशकों के डुबो दिए 10 लाख करोड़

शेयर बाजार में तबाही की ‘सुनामी’ जानें क्या है STT, जिसने निवेशकों के डुबो दिए 10 लाख करोड़

Stock Market Crash Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जैसे ही STT को लेकर ऐलान किया वैसे ही मार्केट में हलचल मच गई. आइए जानते हैं क्या है सेंसेक्स का हाल-

By: sanskritij jaipuria | Last Updated: February 1, 2026 1:11:03 PM IST



Stock Market Crash Budget 2026: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 1 फरवरी को बजट पेश किया. ऐसे में लोगों के मन में बाजार को लेकर कई सवाल घूम रहे थे, बजट से पहले हर जगह सन्नाटा था, लेकिन जैसे ही बजट में एफ एंड ओ के जरिए STT को बढ़ाया गया, तभी सेंसेक्स नीचे गिर गया. अब लोग सोच रहे होंगे की ये STT क्या होता है तो मैं आपको बता दूं जब भी कोई असेट खरीदा या बेचा जाता है तो उसके ट्रांजेक्शन पर जो टैक्स लगता है उसे STT कहते हैं.

2000 अंको से नीचे सेंसेक्स

सीतारमण द्वारा दिए गए बजट में एफ एंड ओ के जरिए STT को बढ़ाया गया है. इसे पिछली साल भी बढ़ाया गया था और इस बार इसे 0.1 से बढा़कर 0.15 तक कर दिया गया है. जैसे ही ये ऐलान हुआ शेयर मार्केट धम में निचे आ गया है. सेंसेक्स 2,000 अंक से नीचे आ गया और निफ्टी 700 अंक टूटकर कारोबार कर रहा है. ऐसे में लोगों का 10 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है.

 साथ ही अन्य जगहों पर भी बवाल मचा हुआ है. वहीं वेदांता, हिंदुस्तान जिंक और हिंदुस्तान कॉपर में भारी गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी 24,800 के नीचे, जबकि सेंसेक्स 80,500 के नीचे काम कर रहा है.

कौन से शेयर रहे एक्टिव

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सन फार्मा के शेयर में लगभग 3% की तेजी आई. इसके अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाभ में रहे. दूसरी ओर, इन्फोसिस, टाटा स्टील, इटर्नल और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान में बंद हुए.

अंतरराष्ट्रीय बाजार के हालात

एशियाई बाजार आज रविवार के कारण बंद रहेंगे. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को कमजोरी के साथ बंद हुए थेय आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को खरीदार रहे और उन्होंने कुल 2,251.37 करोड़ रुपये के शेयर शुद्ध रूप से खरीदे.

 

Advertisement