Bank Holiday Today 14 April 2026: आज मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 है. देश के कई राज्यों में आज बैंक अंबेडकर जयंती के कारण बंद हैं. कई राज्यों में अलग-अलग त्योहारों के कारण भी बैंक में छुट्टी है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, पूरे देश में कभी भी एक साथ बैंक बंद नहीं होते हैं. यानी कुछ राज्यों में बैंक बंद होंगे, तो आज कुछ राज्यों में बैंक खुले भी होंगे. इसी वजह से बैंक जाने से पहले RBI की छुट्टियों की लिस्ट एक बार जरूर देख लेनी चाहिए. RBI हर साल छुट्टियों के लिए एक विस्तारिक लिस्ट जारी करता है.
क्यों बंद हैं आज बैंक?
बता दें कि, अंबेडकर जयंती एक राजपात्रित छुट्टी है. यह दिन भारत के संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के रूप में मनाया जाता है. इसके अलावा आज बिजू, बुइसु उत्सव, तमिल नव वर्ष, बोहाग बिहू, चेइराओबा और बैसाखी जैसे क्षेत्रीय त्योहार भी हैं. जिसे बड़े समारोह के साथ मनाया जाता है. जिसके कारण आज कई राज्यों में सरकारी दफ़्तर, अदालतें और सरकारी स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेगा. NSE और BSE समेत शेयर बाजार भी बंद रहने वाले हैं.
कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
कोलकाता, लखनऊ, हैदराबाद, इम्फाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, मुंबई, नागपुर, पणजी, अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, पटना, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा जैसे शहरों में बैंक बंद रहेगी.
जब बैसाखी के दिन हुआ भीषण नरसंहार, पूरे देश में पसरा मातम; रूह कंपा देगा जलियांवाला बाग हत्याकांड
डिजिटल बैंकिंग रहेगी जारी
जानकारी के लिए बता दें कि, आज डिजिटल बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी. ग्राहक इंटरनेट बैंकिग और WhatsApp बैंकिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं. एटीएम सेवाएं, नकद निकासी, यूपीआई भुगतान और ऑनलाइन फंड ट्रांसफर भी आज जारी रहेंगे. जिससे जरूरी बैंकिंग काम नहीं रुकेंगे.