Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में पूरा जंग वाला हालात बन हुआ है. ईरान पर इजराइल के हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर भी भारी असर पड़ा है. ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है. इसी कारण से कई देशों ने अपने एयरस्पेस सेवा बंद कर दिया है. दोनों देश की हालात को देखते हुए एयर इंडिया ने तुरंत मिडिल ईस्ट के लिए सभी उड़ान सेवाएं निलंबित कर दिया है.
एयर इंडिया ने एक एडवाइजरी जारी किया जिसमें लिखा कि ‘मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में बदलते हालात को देखते हुए, मिडिल ईस्ट के सभी डेस्टिनेशन के लिए एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स सस्पेंड कर दी गई है. हम अपने पैसेंजर्स और क्रू के लिए सबसे ऊंचे सेफ्टी स्टैंडर्ड बनाए रखने के लिए कमिटेड है. हम अपने फ्लाइट ऑपरेशन के लिए सेफ्टी और सिक्योरिटी माहौल का असेसमेंट करते रहेंगे और जरूरत के हिसाब से ऑपरेशन को एडजस्ट करेंगे. हमारी टीमें पैसेंजर्स को हर जरूरी सपोर्ट देंगी.’
Israel-Iran War Escalates: इजराइल-ईरान की लड़ाई के बीच, क्या भारत को भी होगा नुकसान, जानें यहां…
ये शहर के लिए एयर इंडिया ने उड़ान सेवाएं की बंद
- UAE: दुबई और अबू धाबी
- सऊदी अरब: रियाद, जेद्दा और दम्माम
- कतर: दोहा
- ओमान: मस्कट
- इज़राइल: तेल अवीव
ये उड़ान वापस लौटी
एयर इंडिया की फ़्लाइट AI139, इजरायली एयरस्पेस बंद होने की वजह से बीच रास्ते से ही भारत लौटेगी. यह फ़्लाइट 28 फरवरी को दिल्ली से तेल अवीव के लिए निकली थी, लेकिन हालात की वजह से इसे डायवर्ट कर दिया गया था.
In view of the developing situation, flights to the Gulf region are suspended. The safety and security of our guests and crew remain our highest priority.
Guests are advised to check their flight status and ensure their contact information is up to date. For change and… pic.twitter.com/3NkRIYHDWf
— Air India Express (@AirIndiaX) February 28, 2026
Lunar Eclipse on Holi 2026: होली 2026 पर ‘चंद्र ग्रहण’ का साया, जानें दहन और रंगोत्सव का परफेक्ट मुहूर्त
सूत्रों के अनुसार इंडिगो की कम से कम 72, एयर इंडिया की 31 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 55 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई है.
इंडियन एयरलाइंस की कैंसिल की गईं फ्लाइट्स:
एयर इंडिया: 31
इंडिगो: 72
एयर इंडिया एक्सप्रेस: 55
स्पाइसजेट: 13
अकासा एयर: 8
कुल: 179
इंडिगो ने एडवाइजरी जारी कर लिखा
इंडिगो ने अपनी ट्रैवल एडवाइजरी में कहा कि ‘हम ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े रीजनल अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहे है. हमारे कस्टमर्स और क्रू की सेफ्टी हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हमारी टीम हालात बदलने पर कोई भी जरूरी बदलाव करने के लिए तैयार है. पैसेंजर्स को सलाह दी जाती है कि वे निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें. किसी भी तरह के असर की स्थिति में रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट डिटेल्स के ज़रिए तुरंत अपडेट्स बताया जाएगा. हम आपको जानकारी देते रहेंगे और इस दौरान अपना पक्का सपोर्ट देने के लिए पूरी तरह से कमिटेड रहेंगे.’