Categories: व्यापार

8th Pay Commission Latest News: आयोग के गठन को मिली मंजूरी, जानें- कब तक बढ़कर आएगी सैलरी

8th Pay Commission News: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अपनी बैठक में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है. जानकारी सामने आ रही है कि आयोग को 18 महीनों के भीतर अपनी सिफारिशें देनी होंगी.

Published by Sohail Rahman

8th Pay Commission Announced: 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है. आयोग 18 महीनों के भीतर अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगा. जानकारी सामने आ रही है कि इस फैसले की वजह से 50 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा. आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई. जिसमें इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. सरकार ने जनवरी में 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दी थी, लेकिन अब इसके गठन को मंजूरी दे दी गई है.

अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा (Ashwini Vaishnav announced)

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसको लेकर घोषणा की. जिसमें कहा गया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) के कार्यक्षेत्र को मंजूरी दे दी है. जानकारी सामने आ रही है कि सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई इसकी अध्यक्ष होंगी. साथ ही आईआईएम बैंगलोर के प्रोफेसर पुलक घोष पार्ट टाइम सदस्य होंगी. इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आ रही है कि पंकज जैन भी इसके सदस्य सचिव होंगे. वे वर्तमान में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव हैं.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

Honda Activa Vs TVS Jupiter सितंबर 2025 में किसने मारी बाजी, किसकी हुई ज्यादा बिक्री, जानें दोनों का दाम?

अस्थाई संस्था होगी 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission will be a temporary body)

यह 8वां केंद्रीय वेतन आयोग एक अस्थायी निकाय होगा और इस आयोग को अपने गठन की तिथि से 18 महीनों के भीतर अपनी सिफारिशों को प्रस्तुत करना होगा. इस आयोग में एक अध्यक्ष, एक अंशकालिक सदस्य और एक सदस्य-सचिव शामिल होंगे. यदि आवश्यक हो, तो आयोग किसी भी मामले पर अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने के बाद, मध्यावधि में एक रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकता है.

आयोग केंद्र सरकार को अपनी सिफारिशें देते समय निम्नलिखित बातों का खास ध्यान रखेगा.

  • देश की आर्थिक स्थिति और वित्तीय अनुशासन की आवश्यकता.
  • विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं के लिए पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता.
  • अतिरिक्त वित्तपोषित गैर-अंशदायी पेंशन योजनाओं की लागत.
  • राज्य सरकार के खजाने पर सिफारिशों का संभावित प्रभाव, क्योंकि राज्य सरकारें अक्सर कुछ संशोधनों के साथ इन सिफारिशों को अपनाती हैं.
  • केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के वेतन, लाभ और वर्तमान कार्य परिस्थितियां.

8वां वेतन आयोग क्या है? (What is the 8th Pay Commission?)

अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि आठवां वेतन आयोग क्या है तो चलिए इसका आसान भाषा में मतलब समझाते हैं. केंद्रीय वेतन आयोग समय-समय पर गठित किए जाते हैं. उनका कार्य केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन ढांचे, सेवानिवृत्ति के बाद के लाभों और अन्य सेवा शर्तों से संबंधित मुद्दों की जांच करना है. इसके बाद वे आवश्यक परिवर्तनों पर सिफारिशें करते हैं. अमूमन यह देखने को मिलता है कि वेतन आयोग की सिफारिशें हर दस साल में लागू की जाती हैं. तदनुसार, 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी, 2026 से लागू होने की उम्मीद है. सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन की घोषणा की. इसका कार्य केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन और अन्य लाभों में आवश्यक बदलावों की जांच करना और सिफारिश करना है.

यह भी पढ़ें :- 

Amazon layoffs : अमेजन के कर्मचारियों पर खतरा, कंपनी 30 हजार लोगों की करने जा रही छटनी…!

Sohail Rahman

Recent Posts

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026