Categories: बिहार

Modi’s Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार बीजेपी मनाएगी सेवा पखवाड़ा, हर जिले में लगेगा रक्तदान शिविर

Modi's Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार बीजेपी मनाएगी सेवा पखवाड़ा, हर जिले में लगेगा रक्तदान शिविर, खादी वस्त्रों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा

Published by Swarnim Suprakash

‎पटना, बिहार से शैलेंद्र की रिपोर्ट 
Modi’s Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बिहार भाजपा पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेगी। यह महात्मा गांधी की जयंती यानी दो अक्टूबर तक चलेगा। इसे लेकर आज प्रदेश कार्यालय में सेवा पखवाड़ा सह संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया।  

‎कार्यशाला में कई गणमान्य लोग शामिल हुए

‎इस कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया। कार्यशाला में राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।  

‎PM मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से पार्टी के सेवा पखवाड़ा

‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस कार्यशाला में सम्मिलित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से पार्टी के सेवा पखवाड़ा का अभियान शुरू होगा।  

14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुसे, 26/11 से बड़ा हमला करने का है प्लान…इस शहर को बनाएंगे टार्गेट!

‎‎उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल है, लेकिन यह राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राजनीतिक क्षेत्र में काम करती है, जो अन्य राजनीतिक दलों से इसे अलग करती है। उन्होंने कहा कि इसका दूसरा पहलू जनसेवा का है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान जनसेवा और रचनात्मक कार्य है। 

Related Post

पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा

‎उन्होंने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को युवा मोर्चा की ओर से जिला स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। 17 से 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। 17 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वर्चुअल तरीके से पीएम मोदी का संबोधन भी सुनाया जाएगा।  

दिवाली से पहले बिहार को बड़ा तोहफा! CM Nitish Kumar के फैसले से प्रदेशवासियों की हो गई बल्ले-बल्ले

‎खादी वस्त्रों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा

‎उन्होंने बताया कि इस क्रम में 25 सितंबर को हम सब के प्रेरणास्रोत और पार्टी की विचारधारा प्रदान करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती मनाते हुए वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ खादी वस्त्रों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।  

‎2047 तक भारतीयों का हर सपना पूरा होगा – दावा

‎इस मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन ने विजन 2047 का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में सांस्कृतिक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया है। इस क्रम में उन्होंने पीएम मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के साथ ही देश में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए उनकी प्रतिबद्धता को आगे बढ़कर लोगों के साथ आने का आह्वान किया। ‎उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2047 तक भारतीयों का हर सपना पूरा होगा। 

हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना – केंद्रीय मंत्री नित्यानन्द राय

केंद्रीय मंत्री नित्यानन्द राय ने कार्यशाला में कहा कि  वर्तमान समय में देश और बिहार निरंतर प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने डबल इंजन सरकार के कार्यों को अद्वितीय बताया। कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली ताकत बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य कभी भी सत्ता पाना नहीं रहा, बल्कि हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना है। आज किसी भी योजना में इसकी झलक दिख जाएगी।

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026