Nitish Kumar Program Bee Attack: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम, 14 अप्रैल मंगलवार को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. अचानक मधुमक्खियों के हमले से लोग घबराकर इधर-उधर जान बचाने के लिए भागने लगे. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए नीतीश कुमार को वहां से सुरक्षित निकाला गया.
वायरल हुआ वीडियो
VIDEO | Patna, Bihar: Bee swarm interrupts Chief Minister’s event at Dr BR Ambedkar statue.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)#Patna #Bihar pic.twitter.com/qne64ahT2Y
— Press Trust of India (@PTI_News) April 14, 2026
मधुमक्खियों ने किया हमला
जानकारी के मुताबिक, आज राजधानी पटना में साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण होना था. इस दौरान दौरान मधुमक्खियों ने अटैक कर दिया. यहां सीएम नीतीश कुमार के साथ कई मंत्री मौजूद थे. सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने नीतीश कुमार को सकुशल बाहर निकाला. हालांकि, कई लोगों को मधुमक्खियों ने काटा है. जब मधुमक्खियों ने हमला किया तो उस दौरान बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे.
नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा
बिहार की राजनीति में मंगलवार को एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे कार्यकाल के बाद इस्तीफा दे सकते हैं. बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में सरकार बनने की राह साफ हो सकती है. बता दें कि, कैबिनेट की अंतिम बैठक के बाद अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं.