Categories: बिहार

Video: नहीं मिला टिकट…तो ‘कुर्ता फाड़’ राबड़ी आवास के बाहर रोने लगे नेता जी; बोले- “2 करोड़ की मांग…”

Bihar Election 2025: पटना में लालू प्रसाद यादव के आवास के बाहर जमकर ड्रामा देखने को मिला. मधुबन विधानसभा से आरजेडी टिकट के दावेदार मदन शाह ने टिकट न मिलने पर खूब हंगाना किया.

Published by Preeti Rajput

Bihar Vidhansabha Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) में अब ज्यादा दिन बाकी नहीं है. सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी है और अपने वादों से जनता को लुभाने की पूरी कोशिश कर रही है. इस बीच बिहार से एक वीडियो (Bihar Chunav) सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर बिहार चुनाव में भी बवाल मचा दिया है. मोतिहारी के मधुबन विधानसभा सीट से राजद नेता मदन प्रसाद शाह (Madan Prasad Shah Viral Video) को टिकट नहीं मिलने पर खूब हंगामा देखने को मिला है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. साथ ही उन्होंने लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) और पार्टी पर कई ऐसे आरोप लगाए, जिससे बिहार चुनाव का पूरा खेल बदल सकता है.

मदन प्रसाद शाह ने मचाया बवाल 

राजद नेता मदन प्रसाद शाह ने टिकट न मिलने पर राबड़ी आवास (Rabri Awas) के बाहर कुर्ता फाड़कर बीच रोड पर ही लेट गए. वह यहां खूब फूट-फूटकर रोने लगे. इसके बाद उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाया कि उनसे टिकट के लिए 2करोड़ से भी ज्यादा रुपये डिमांड किए जा रहे थे. यहां काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. राजद नेता मदन प्रसाद शाह ने कहा कि- 2 करोड़ रुपये से भी ज्यादा डिमांड किये गये, जो उन्होंने नहीं दिये. वह एक बजे रात तक आवास के बाहर वे डटे रहे. लेकिन सुबह करीब 3 बजे उन्हें बिना टिकट दिए वापस जाने को कह दिया. उन्होंने संजय यादव (Sanjay Yadav) पर आरोप लगाया कि-उन्होंने घर में बंटवारा करवा दिया और भाई-बहन को अलग करवा दिया.

Related Post

Bihar Election 2025: गिरिराज सिंह ने किसे बता दिया नमक हराम, बिहार चुनाव में आखिरकार हो गई हिंदू-मुसलमान की एंट्री

तेजस्वी बहुत घमंडी है” – मदन प्रसाद शाह

मदन प्रसाद शाह ने आगे कहा कि – वो सरकार नहीं बनाएगा, तेजस्वी (Tejashwi Yadav) बहुत घमंडी है, लोगों से मिलते नहीं. वे टिकट बांट रहे हैं. संजय यादव ये सब कर रहे हैं. मैं यहां मरने आया हूं. लालू यादव मेरे गुरु हैं. उन्होंने कहा था कि वे मुझे टिकट देंगे. उन्होंने भाजपा के एजेंट संतोष कुशवाहा को टिकट दिया.” बता दें कि मदन प्रसाद के आरोप बिहार चुनाव का पूरा खेल बदल सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह ड्रामा आखिर कहां तक जाता है.

Bihar Election: बिहार में PM Modi का चुनावी ‘शंखनाद’, अगले हफ्ते से BJP की ताबड़तोड़ रैलियां; 12 जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026