Categories: एस्ट्रो

Pisces Monthly Rashifal October 2025 : मीन राशि वालों को आत्मसम्मान और सामाजिक तालमेल बनाए रखना महत्वपूर्ण, समय का करें सदुपयोग और स्वास्थ्य का रखें ध्यान

Pisces Monthly Rashifal October 2025: मीन राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना सामाजिक संबंधों और मित्रता को मजबूत करने वाला होगा. लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें. चलिए जानते हैं यहां ओर क्या लिखा हैं मीन राशि वालों के अक्टूबर माह के राशिफल में

October 2025 Pisces Monthly Rashifal: अक्टूबर माह मीन राशि वालों के लिए आत्मविश्वास, सतर्कता और परिश्रम का समय रहेगा. इस समय क्षमता और आत्म सम्मान बनाए रखना जरूरी है, किसी के इंकार से निराश न हों. सामाजिक संबंधों और मित्रता को मजबूत बनाए, वहीं वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें. करियर में मेहनत का फल मिलेगा, नौकरी या व्यापार में सजग रहना लाभकारी रहेगा. युवा वर्ग और विद्यार्थियों के लिए अध्ययन और कौशल सीखने का समय अनुकूल है. परिवार और अपनों के साथ तालमेल बनाए रखें. स्वास्थ्य का ध्यान आवश्यक है, विशेषकर हृदय, कमर और हाल ही में ऑपरेशन कराने वालों के लिए. आईए जानते हैं, पंडित शशिशेखर त्रिपाठी (Pandit Shashishekhar Tripathi) द्वारा ओर क्या लिखा है आपके मासिक राशिफल में.

वाणी में कोमलता और क्रोध पर रखें नियंत्रण 

इस माह मीन राशि वालों को अपने आत्मसम्मान को कम नहीं होने देना चाहिए. स्वयं में पूर्ण होने का भरोसा रखें और यदि कोई आपकी मदद से इंकार करे तो निराश न हों. सामाजिक नेटवर्क दूषित न हो, इसके लिए संगति पर विशेष ध्यान दें और मित्रों के साथ तालमेल बनाए रखें. दिखावे के चक्कर में क्षमता से अधिक खर्च करने से बचें. वाणी कठोर न रखें और क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें, क्योंकि यह सीधे आपके व्यवहार और संबंधों पर असर डाल सकता है. अहंकार आपके काम में बाधक नहीं बनना चाहिए, परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालने का प्रयास करें. 

कठिन कार्य सीखते हुए बढ़ाए कार्यक्षमता

ऑफिस में आपके काम का श्रेय दूसरों को मिलने की संभावना है, इसलिए सजग रहें. नौकरी में परिवर्तन करने के लिए 22 अक्टूबर के बाद नई कंपनियों में आवेदन भर सकते हैं. पेशे से अध्यापक, सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदि को अपने काम के प्रति ईमानदार और फोकस रहना आवश्यक है. कार्यक्षमता में विश्वास बनाए रखें, जो कार्य आपको नहीं आते हैं उसे भी सीखने का प्रयास करना है. खुदरा व्यापारी इस बार कुछ परेशान नजर आएंगे, वहीं एकाउंट्स के रख रखाव में भी त्रुटि हो सकती है. कपड़ों के व्यापारी को लाभ होगा, वहीं महिलाएं जो अपना व्यापार प्रारंभ करना चाहती हैं, वह 23 तारीख से पहले इसका शुभ आरंभ कर दें. पार्टनरशिप में चल रहा व्यापार फलता फूलता हुआ नजर आ रहा है, खासकर जिन लोगों की महिला पार्टनर है उन्हें विशेषकर लाभ मिलेगा. 

Related Post

समय के पूर्ण उपयोग से मेहनत का मिलेगा फल

युवा वर्ग के लिए समय बहुत ही उपयोगी है, इस समय आप जितना अधिक खुद को कामकाज में व्यस्त रखेंगे उतना बेहतर परिणाम प्राप्त होगा. दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की प्लानिंग बढ़ सकती है, लेकिन यह माह मध्य के बाद ही बनाना चाहिए.  प्रेम विवाह में फिलहाल रुकना बेहतर रहेगा. संबंधों में वाणी को कोमल और संयमित बनाए रखें. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा चल रहा है, क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपके फेवर में है अब ज्ञान को नए सिरे से सीखना होगा. जो विषय आपको कठिन लगते हैं वह अध्यापक से क्लियर करते चले, इस समय पढ़ा हुआ या याद किया हुआ लंबे समय तक दिमाग में रहेगा. 

पैतृक संपत्ति से मिलेंगे लाभ

अपनों को पर्याप्त समय न देने से रिश्तों में असर पड़ सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें और आवश्यक समय दें. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है जिन लोगों का मुकदमा आदि चल रहा है उन्हें सफलता मिल सकती है. विवाह के लिए रिश्ता खोजने वालों को अच्छे रिश्ते मिलने की संभावना दिख रही है. माह की शुरुआत में परिवार में कुछ विवाद सामने आएंगे, लेकिन इसे समझदारी के साथ निपटना होगा. मां के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी. 

योग से करें मानसिक संतुलन

सेहत की बात करें तो इस बार खाली पेट न रहें और हाल ही में जिन लोगों ने ऑपरेशन कराया है वह अधिक से अधिक रेस्ट करें. हृदय रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, इस समय ग्रहों का दबाव बना हुआ है. योग और एक्सरसाइज अवश्य करें. कमर में चोट और गिरने से दिक्कत होने की आशंका है, फिसलन वाली जगह पर संभलकर रहने की सलाह है.

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026