Mulank 7 Personality: अंक ज्योतिष के मुताबिक, जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने के 7, 16 या 25 तारीख को हुआ होता है। उन लोगों का मूलांक 7 होता है और ये किस्मत की धनी होती है. क्योंकि मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु है और ये लोग जो सोचते हैं वो सपना पूरा हो जाता है. मूलांक 7 वाली लड़कियां दिमाग से बहुत तेज और समझदार होती हैं और मेहनती भी होती है। कोई भी काम बहुत लगन के साथ करती है और अपने जीवन का रह एक सपना पूरा कर के ही मानती हैं।
जीवनसाथी करता है बहुत प्यार
इस मूलांक 7 की लड़कियों की पर्सनैलिटी सबसे हट कर होती है. ये लड़कियां बहुत ही खुले सोच की होती है और मुंह पर बात कहते में विश्वास रखती हैं. ये अपने मन की बातों को साफ-साफ कह देती हैं।मूलांक 7 वाली लड़कियां शादी के बाद भी बहुत खुश रहती हैं क्योंकि इन्हें बहुत प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलता है। जो इन्हें पलकों पर बिठाकर रखता है। इन्हें अपने जीवनसाथी से प्यार और सम्मान दोनों मिलता है।
अब मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी, धन की होगी वर्षा…बस आजमा लें इन वास्तुओं के ये 6 चमत्कारी उपाय
केतु से प्रभावित होते हैं
मूलांक 7 वाली लड़कियां बहुत सोचती हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि ये इस पर नियंत्रण रखना भी जानती हैं। ये दूसरों के लिए एक अच्छी उपचारक साबित होती हैं। ऐसे लोग केतु से प्रभावित होते हैं। इसलिए ये बहुत बुद्धिमान होती हैं और अपने करियर में भी खूब तरक्की करती हैं। इन्हें जीवन में खूब मान-सम्मान और पैसा मिलता है।
लक्ष्य को लेकर रहते है केंद्रित
मूलांक 7 वाले लोग अपने लक्ष्यों को लेकर बहुत केंद्रित होते हैं। इनमें बहुत धैर्य होता है और ये अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत वफ़ादार और सहयोगी होते हैं। इसलिए ये अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं। मूलांक 7 वाले लोग हमेशा बुद्धिमान लोगों की संगति में रहते हैं। क्योंकि इनका स्वभाव रहस्यमयी होता है। इसलिए लोग इन्हें अच्छी तरह से जान नहीं पाते, ये उनके लिए अनजान ही रहते हैं।
Ank Jyotish के अनुसार इन जन्मतिथियों के लोग बनते हैं पैसा छापने वाले, कभी खाली हाथ नहीं रहते
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.