Home > लाइफस्टाइल > बेहद शुभ होता हैं Morpankh से घर सजाना, लक्ष्मी नहीं जाती कभी रूठ के और होते हैं कई फायदे

बेहद शुभ होता हैं Morpankh से घर सजाना, लक्ष्मी नहीं जाती कभी रूठ के और होते हैं कई फायदे

भारतीय संस्कृति में मोर पंख को केवल सजावट के लिए ही प्रयोग नहीं किया जाता है, बल्कि इसको काफी ज्यादा शुभ और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक भी माना जाता है। मोर पंख (Morpankh)को विशेष स्थान इसलिए दिया गया है क्योंकि यह भगवान श्री कृष्ण के मुकुट का एक अहम हिस्सा है और यह भक्ति और पवित्रता का भी प्रतीक माना जाता है।

By: Anuradha Kashyap | Published: August 14, 2025 11:33:00 PM IST



Morpankh For Positive Energy: भारतीय संस्कृति में मोर पंख को केवल सजावट के लिए ही प्रयोग नहीं किया जाता है, बल्कि इसको काफी ज्यादा शुभ और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक भी माना जाता है। मोर पंख (Morpankh)को विशेष स्थान इसलिए दिया गया है क्योंकि यह भगवान श्री कृष्ण के मुकुट का एक अहम हिस्सा है और यह भक्ति और पवित्रता का भी प्रतीक माना जाता है। अगर हम मोर पंख को सही जगह और काफी सही तरीके से रखें तो यह हमारे घर की सुंदरता तो बढ़ाएगा साथ ही साथ सौभाग्य समृद्धि और मन  को शांति भी देता है।

मोर पंख के होते हैं धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

मोर पंख को काफी ज्यादा पवित्र इसलिए माना जाता है क्योंकि यह भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा हुआ है। अक्सर मोर पंख (Morpankh) हमें पूजा की जगह पर मंदिर या भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति के पास रखा हुआ मिलता है और यह रखने से वहां के नेचर में काफी शांति आती है। आसपास पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है अगर हम इसकी धार्मिक मान्यताओं को देखे तो मोर पंख से भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की कृपा हमेशा बनी रहती है और नेगेटिव थॉट्स दिमाग में नहीं आते हैं। 

नकारात्मक नेगेटिव एनर्जी और नजर से करते हैं बचाव

वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि अगर हम अपने घर के में डोर या फिर ड्राइंग रूम के कोनों में मोर पंख को लगा दे, तो इससे हमें बुरी नजर और नेगेटिव एनर्जी से बच सकते हैं। मोर पंख (Morpankh) में जो सुंदर रंग होते हैं और उसका नेचुरल पैटर्न होता है वह एनर्जी को बैलेंस करने का काम करता है और यह एक तरीके से सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। 

मोर पंख से धन और समृद्धि में होती है वृद्धि

अगर हम घर के उत्तर दिशा या अपनी तिजोरी के पास मोर पंख रखते हैं तो इससे समृद्धि में काफी ज्यादा बढ़ोतरी होती है। वास्तु अनुसार के साथ ऐसा माना जाता है कि उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर भगवान की जगह होती है और वहां पर मोर पंख (Morpankh) रखने से हमें फाइनेंशली स्टेबिलिटी मिलती है। कई सारे बिजनेसमैन अपने ऑफिस या फिर अपनी दुकानों में मोर पंख को रखते हैं ताकि उनके बिजनेस में काफी ज्यादा तरक्की हो। 

मन की शांति और स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है मोर पंख

मोर पंख में जो कलरफुल पैटर्न होता है वह हमारे मन को काफी ज्यादा सुकून देता है। यह देखने में भी बेहद खूबसूरत होता है और अगर हम इसको उत्तर पूर्व कोने में रखते हैं तो इससे हमारा स्ट्रेस भी कम होता है और हमें काफी अच्छी नींद आती है। यह हमारी कॉन्सन्ट्रेशन पावर को बढ़ाने में भी मदद करता है इसलिए पढ़ाई वाले कमरे में मोर पंख का रखना एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। 

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Advertisement