Home > दिल्ली > Delhi-Noida Traffic Advisory: दिल्ली-नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट, आंबेडकर जयंती पर इन रास्तों पर रहेगा जाम; निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi-Noida Traffic Advisory: दिल्ली-नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट, आंबेडकर जयंती पर इन रास्तों पर रहेगा जाम; निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi-Noida Traffic Advisory: दिल्ली और नोएडा में अंबेडकर जयंती के मौके पर कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. प्रशासन ने लोगों को सलाह दी कि, वह वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, ताकी जाम से बचा जा सकें.

By: Preeti Rajput | Published: April 14, 2026 7:48:36 AM IST



Delhi-Noida Traffic Advisory: 14 अप्रैल, रविवार अंबेडकर जयंती के मौके पर दिल्ली-नोएडा में कई कार्यक्रम और जुलूस का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन के कारण ट्रैफिक पुलिस ने एक स्पेशल एडवाइजरी जारी कर दी है.  इस दौरान कई अहम मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा. कुछ जगहों पर डायवर्जन भी लागू किए गए हैं. 

दिल्ली पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, आईटीओ, दिल्ली गेट, दरियागंज, मंडी हाउस और राजघाट के आसपास के इलाकों में भारी भीड़ देखने को मिल सकती है. इन जगहों पर वीआईपी मूवमेंट और जुलूस के कारण ट्रैफिक धीमा रहेगा. 

दिल्ली-NCR में कहां-कहां जाम?

दिल्ली-NCR में खासतौर पर सुबह से दोपहर तक हालात अधिक प्रभावित हो सकते हैं. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. यहां सेक्टर 18, डीएनडी फ्लाईवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और फिल्म सिटी के पास ट्रैफिक जाम बढ़ने की संभावना है. प्रशासन ने इन इलाकों में रुट डायवर्जन लागू किया है, ताकी जाम पर कंट्रोल पाया जा सके. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को बिना कारण यात्रा करने से बचने की सलाह दी है. अगर बाहर जाना चाहते हैं, तो पहले से ही प्लान बनाकर रखें. पुलिस ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक इस्तेमाल करने की अपील की है. मेट्रो सेवाएं सामान्य रहेंगी, इसलिए यह बेहतर विकल्प हो सकता है. 

जब बैसाखी के दिन हुआ भीषण नरसंहार, पूरे देश में पसरा मातम; रूह कंपा देगा जलियांवाला बाग हत्याकांड

दिल्ली-पुलिस ने की अपील 

स्कूल बसों और ऑफिस जाने वालों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है, ताकी जाम में फंसने के कारण देरी न हो पाए. कई जगहों पर पार्किंग की समस्या भी देखने को मिल सकती है. इसलिए वाहन को सही जगह पर पार्क करें. ट्रैफिक अपडेट जानने के लिए दिल्ली टैफिक पुलिस के साथ सोशल मीडिया हैंडल और हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा गूगल मैप्स के जरिए भी ट्रैफिक की स्थिति के बारे में पता लगा सकते हैं. 

Aaj Ka Mausam : दिल्ली में गर्मी का तांडव, 40 के पार पहुंचा तापमान? जानें अपने शहर का हाल

Advertisement