Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Who is Zanai Bhosle: कौन है आशा भोसले की पोती जनाई? मुस्लिम क्रिकेटर संग जुड़ा नाम; अब बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी

Who is Zanai Bhosle: कौन है आशा भोसले की पोती जनाई? मुस्लिम क्रिकेटर संग जुड़ा नाम; अब बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी

Who is Zanai Bhosle: मशहूर सिंगर आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी पोती जनाई ने फैंस को हेल्थ अपडेट दिया था. हालांकि, आज आशा भोसले 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह चुकी है. इस बीच लोग जनई के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं. आइए जानते हैं कौन है जनई भोसले?

By: Preeti Rajput | Last Updated: April 12, 2026 2:39:27 PM IST



Who is Zanai Bhosle: बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उन्हें शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद उनकी पोती जनाई ने उनकी हेल्थ अपडेट भी दी थी. वहीं अब जनाई के बारे में लोग जानने के लिए काफी उत्सुक हैं. बता दें कि सिंगर की पोती का नाम इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ जोड़ा जा चुका है.

कौन है जनाई भोसले?

16 जनवरी 2002 को जन्मी ज़नाई की उम्र 24 साल बताई जा रही है और उन्होंने स्विट्जरलैंड के इंस्टिट्यूट ले रोजी से पढ़ाई की है. हालांकि वह एक्टिंग में डेब्यू करने वाली हैं, लेकिन वह पहले ही कई म्यूज़िक प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं. उनकी डिस्कोग्राफी में मैं हीर तेरी, आदतें, और केहंदी है जैसे ट्रैक शामिल हैं. उन्होंने अपनी दादी के साथ भी कई म्यूज़िकल प्रोजेक्ट्स पर काम किया है.

जनाई भोसले का करियर 

जनाई सिंगर आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले की बेटी हैं. उन्होंने अपनी दादी की तरह सिंगिंग में अपना हाथ आजमाया वहीं वह जल्द फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज’ से डेब्यू करने वाली हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर ‘कहंदी है’ गाने को फैंस के साथ भी शेयर किया था. जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था. 

मुस्लिम क्रिकेटर के साथ जुड़ा नाम 

जनाई भोसले अपने 23वें बर्थडे पर इंटरनेट पर सुर्खियों में छाई हुई थी. चर्चा का कारण भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज थे. वह जनाई की पार्टी का हिस्सा थे. जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें आग की तरह छा गई. लोगों ने दोनों के डेटिंग के रुमर्स फैलाने शुरू कर दिए. लेकिन जनाई और मोहम्मद सिराज ने इन खबरों पर रोक लगाते हुए साफ किया कि वह एक-दूसरे को भाई-बहन मानते हैं. 

Asha Bhosle Passed Away: आशा भोसले को आखिरी सलाम, कब और कहां होंगे अंतिम दर्शन? बेटे ने दी जानकारी

क्या सच में कर रहे डेट?

जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर सिराज के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि ‘मेरे प्यारे भाई’. वहीं क्रिकेटर ने भी फोटो रि-शेयर कर लिखा था कि मेरी बहना के जैसी कोई बहना नहीं. बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं. जैसे है चांद सितारों में. मेरी बहना है एक हजारों में.’ दोनों का ये पोस्ट खूब वायरल हुआ था. साथ ही डेटिंग की खबरों पर भी रोक लग गई थी. 

Asha Bhosle Health Update: कैसी है सिंगर आशा भोसले की तबीयत? जानें करियर, परिवार और नेटवर्थ की पूरी कहानी

Advertisement