Aaj Ka Mausam 12 April 2026: देश का मौसम इन दिनों तेजी से बदल रहा है. जिसके कारण लोग भी उलझन में पड़ गए हैं. एक तरफ आसमान में काले बादल हैं, तो दूसरी तरफ तेज धूप ने भी अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है. मौसम का ये मिजाज काफी खतरनाक बनता जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो चुका है. जिसका असर 12 राज्यों पर देखने को मिलने वाला है. तेज हवाएं, बारिश और आंधी का खतरा हो सकता है. वहीं कुछ राज्यों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. इसके साथ ही कुछ राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ता हुआ भी नजर आने वाला है.
IMD का ताजा पूर्वानुमान
IMD के मुताबिक, देश के 12 से ज्यादा राज्यों में एक साथ मौसम बदल सकता है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. आकाशीय बिजली गिरने जानलेवा साबित हो सकती है. किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का असर साफ देखने को मिल रहा है. धूप ने अपना काम करना शुरु कर दिया है. आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं. लेकिन, यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है. हवा की गति तेज होने के कारण ठंडक महसूस हो सकती है. लेकिन अगले 24 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच रहेगा.
यूपी में मौसम का मिजाज
उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह बदल गया है. बादल आसमान से गायब हो चुके हैं. सूरज ने अपना काम करना शुरु कर दिया है. तेज धूप के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है. अगले कुछ दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है.
बिहार में मौसम
बिहार में भी मौसम तेजी से गर्म होता हुआ नजर आ रहा है. हल्की बारिश के कारण थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है. आने वाले समय में तापमान और बढ़ सकता है.
राजस्थान का हाल
राजस्थान में इन दिनों नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हुआ है, जिसके कारण कई इलाकों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है. वहीं कुछ जगहों पर हल्की बारिश और आंधी भी अपना असर दिखा सकती है.