Home > खेल > RR vs RC IPL 2026: क्या बारिश फिर बिगाड़ेगी खेल! मैच से पहले जानें कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम?

RR vs RC IPL 2026: क्या बारिश फिर बिगाड़ेगी खेल! मैच से पहले जानें कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम?

RR vs RC IPL 2026: शुक्रवार को गुवाहाटी में मौसम आमतौर पर साफ रहने का अनुमान है. तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने वाला है. बारिश की संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है.

By: Preeti Rajput | Published: April 10, 2026 11:56:06 AM IST



RR vs RC IPL 2026: आज, 10 अप्रैल शुक्रवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होने जा रहा है. दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है. दोनों टीमों ने अपनी तक के अपने सभी मैच में जीत हासिल की है. रॉयल्स ने अपने तीनों मैच जीते हैं और टेबल में टॉप पर है, जबकि RCB दोनों मैच जीतने के बाद तीसरे नंबर पर बनी हुई है. दोनों टीम के पास शानदार बल्लेबाज हैं. रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पर भरोसा है, वहीं RCB के पास विराट कोहली, फिल सॉल्ट और देवदत्त पडिक्कल जैसे शानदार बल्लेबाज मौजूद हैं. दोनों ही टीमों के पास कमाल के गेंदबाज भी है. 

कैसी है बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच?

दोनों टीमों में पावर हिटर्स के होने से रन से भरी सपाट पिच पर हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है. आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है. RCB अपनी जीत हासिल कर पॉइंट टेबल में ऊपर जाने की कोशिश करेगी. वहीं RR अपनी जगह को बनाए रखने की पूरी कोशिश करती हुई नजर आएगी. 

कैसा रहेगा आज का मौसम?

शुक्रवार को गुवाहाटी में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है. अधिकतर तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है. वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रुक गया था. हालांकि, आज भी शाम में 20 प्रतिशत बारिश की संभावना है. लेकिन इससे मैच पर अधिक असर नहीं देखने को मिलेगा. 

RR VS RCB आमने-सामने

  • खेले गए मैच: 34
  • RR की जीत: 14
  • RCB की जीत: 17
  • NO Result: 3

Video: कोहली का नाम सुनते ही बाबर आज़म को लगी मिर्ची, पत्रकार पर हुए आग बबूला; घटना कैमरे में कैद

RR VS RCB की टीमें 

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जैकब बेथेल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, जैकब डफी, भुवनेश्वर कुमार, रसिख दार

गुजरात को जीत दिलाना शुभमन गिल को पड़ा महंगा! BCCI ने कप्तान पर ठोका 12 लाख का जुर्माना

Advertisement