Dhurandhar 2 OTT Release Update: आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) ने केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हंगामा मचा दिया है. संजय दत्त, रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल की इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया है. हालांकि, बीते कुछ दिनों में फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. रिलीज के 21 दिन होने के बाद भी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ बड़े पर्दे पर अपनी जगह बनाई हुई है. ऐसे में अब फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. दावा किया जा रहा है कि, फिल्म जल्द ओटीटी पर दस्तक दे सकती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ मई के आखिरी हफ्ते या फिर जून 2026 में ओटीटी पर रिलीज की जा सकती है. धुरंधर द रिवेंज’ इस बार JioHotstar पर स्ट्रीम होने वाली है.
कब ओटीटी पर रिलीज होगी धुरंधर 2?
करोड़ों की कमाई करने के बाद आदित्य धर ने फिल्म धुरंधर को ओटीटी पर रिलीज किया था. वहीं अब धुरंधर 2 के ओटीटी रिलीज की बारी है. दरअसल, इस समय भारत में IPL 2026 चल रहा है. यह टूर्नामेंट खत्म होने के बाद ही धुरंधर द रिवेंज ओटीटी पर दस्तक देगी. आईपीएल की वजह से फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को ओटीटी पर फिलाहल उतना स्पेस नहीं मिल पाएगा. ऐशे में आदित्य धर फिल्म को ओटीटी पर लाने में थोड़ी देर कर रहे हैं. हालांकि, अब तक फिल्म धुरंधर द रिवेंज’ की ओटीटी रिलीज को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन खबर है कि, आदित्य धर ने फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के लिए JioHotstar के साथ काफी अच्छी डील की हुई है.
9 अप्रैल का मौसम अलर्ट, 12 राज्यों में बारिश और 85 KM/H की तूफानी हवाएं; जानें अपने राज्य का हाल
फिल्म को लेकर हो रहा विवाद
कहानी की वजह से फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को प्रोपगांडा बताया जा रहा है. वहीं बॉलीवुड के तमाम लोगों ने भी इससे दूरी बना रखी है. इसके अलावा फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को लेकर विवादित बयानों का दौर भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में जाकिर खान ने बॉलीवुड को ताना कसा था. जिसके बाद अब सिद्धार्थ आनंद, जाकिर खान काफी नाराज हो गए थे. लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और लोगों को भी यह फिल्म काफी पसंद आ रही है.