Home > व्यापार > Silver Price Today: सस्ता या महंगा, शादी के सीजन में कितना है चांदी का दाम? जानें आपके शहर का रेट

Silver Price Today: सस्ता या महंगा, शादी के सीजन में कितना है चांदी का दाम? जानें आपके शहर का रेट

Silver Rate Today 9 April 2026: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद चांदी की कीमतों में काफी बदलाव देखने को मिला है. इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर देखने को मिलता है.

By: Preeti Rajput | Published: April 9, 2026 10:13:44 AM IST



Silver Rate Today 9 April 2026: अमेरिका और ईरान के बीच 15 दिनों के युद्धविराम के समझौते के बाद चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल आया है. युद्धविराम के ऐलान के बाद चांदी की कीमत में 7 प्रतिशत तक तेजी देखने को मिली है. एशियाई कारोबार के दौरान, बुधवार को चांदी की कीमतों में 6.80% की बढ़ोतरी हुई. जिसके बाद इसकी कीमत करीब 76.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

MCX के अनुसार चांदी की कीमत

बुधवार के चांदी उछाल के साथ बंद हुई, वहीं आज गुरुवार को सिल्वर ने थोड़ी कमजोर शुरुआत की. MCX पर आज 5 मई एक्सपायरी वाला कॉन्ट्रैक्ट करीब 4 हजार गिरावट के साथ  2 लाख 58 हजार रुपये पर ट्रेड कर रहा था. जानकारी के मुताबिक, बीते दिन इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी दोपहर को करीब  2,44,443 रुपये किलो हो गई.

जानें अपने शहर में चांदी का दाम

शहर   10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,600   ₹26,000  ₹2,60,000
मुंबई ₹2,600   ₹26,000  ₹2,60,000
कोलकाता ₹2,600   ₹26,000  ₹2,60,000
चेन्नई ₹2,600   ₹26,000  ₹2,60,000
पटना ₹2,600   ₹26,000  ₹2,60,000
लखनऊ ₹2,600   ₹26,000  ₹2,60,000
मेरठ ₹2,600   ₹26,000  ₹2,60,000
अयोध्या ₹2,600   ₹26,000  ₹2,60,000
कानपुर ₹2,600   ₹26,000  ₹2,60,000

चांदी पर सीजफायर का कितना असर?

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे युद्ध के बाद दो हफ्ते के लिए सीज फायर का ऐलान किया गया है. जिसके बाद से ही सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. फिलहाल चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है. युद्धविराम के इस फैसले से बाजार में थोड़ी राहत आई है. निवेशकों का भरोसा चांदी पर एक बार फिर बढ़ गया है. भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के मई 2026 वायदा भाव में करीब 6% की बढ़त हुई. यानी इसकी कीमत 2,44,770 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 76.08 डॉलर प्रति औंस हो गई.

Advertisement