Home > देश > मधेपुरा में मोसाद जैसा ऑपरेशन, कस्टमर बन के पहुंचे 14 जवान; देह व्यापार पर पुलिस का बड़ा एक्शन

मधेपुरा में मोसाद जैसा ऑपरेशन, कस्टमर बन के पहुंचे 14 जवान; देह व्यापार पर पुलिस का बड़ा एक्शन

Madhapura Sex Racket: कार्रवाई को सफल बनाने के लिए पुलिस ने बेहद गोपनीय रणनीति अपनाई. तीन डीएसपी समेत पुलिस टीम के कई जवान पहले ग्राहक बनकर मौके पर पहुंचे. पुष्टि होते ही अचानक छापेमारी की गई. पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद युवतियां खेतों की ओर भागने लगीं लेकिन महिला और पुरुष पुलिस बल की घेराबंदी के कारण सभी को पकड़ लिया गया.

By: Divyanshi Singh | Published: April 9, 2026 9:02:47 AM IST



Madhapura Sex Racket: मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 युवतियों और 3 युवकों को हिरासत में लिया है. यह छापेमारी सिंहेश्वर से बिरैली बाजार जाने वाली सड़क के रोड नंबर 18 के पास की गई, जहां लंबे समय से इस अवैध गतिविधि की शिकायत मिल रही थी.

नया सवेरा अभियान के तहत कार्रवाई

पुलिस मुख्यालय, पटना द्वारा चलाए जा रहे ‘नया सवेरा’ अभियान के तहत यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार के निर्देश पर की गई. इस ऑपरेशन में मधुबनी की एनजीओ ‘बिहार सेवा समिति न्याय केंद्र’ का भी सहयोग लिया गया.

अचानक छापेमारी

कार्रवाई को सफल बनाने के लिए पुलिस ने बेहद गोपनीय रणनीति अपनाई. तीन डीएसपी समेत पुलिस टीम के कई जवान पहले ग्राहक बनकर मौके पर पहुंचे. पुष्टि होते ही अचानक छापेमारी की गई. पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद युवतियां खेतों की ओर भागने लगीं लेकिन महिला और पुरुष पुलिस बल की घेराबंदी के कारण सभी को पकड़ लिया गया.

आपत्तिजनक सामग्री बरामद

तलाशी के दौरान मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई. साथ ही एक पल्सर एनएस बाइक को भी जब्त किया गया है. इस अभियान में एसटीएफ की भी अहम भूमिका रही. छापेमारी टीम में एएसपी प्रवेंद्र भारती और मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन सहित कई पुलिस पदाधिकारी और दर्जनों जवान शामिल थे.

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है. प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Tags:
Advertisement