Navjot Kaur Sidhu launches new party: पंजाब के राजनीति अब एक अलग मोड़ पर आकर खड़ी हो गई है. दरअसल, कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है. इसके साथ उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर भी ब्रेक लग गया है. नवजोत कौर सिद्धू की नई पार्टी का नाम भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी है. उन्होंने इस पार्टी का ऐलान सोमवार, 6 अप्रैल को किया.
पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
नवजोत कौर सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि ‘जिस घोषणा का बेसब्री के साथ इंतजार किया जा रहा था. अब वह सामने आ गया है. हमने राजनीतिक नेताओं के मौजूदा कामकाज के स्तर की बारिकी से देखा और समीक्षा करने के बाद राष्ट्रिय स्तर पर एक नए विकल्प पर काम करना शुरू कर दिया है. हम बस अपना जीवन इस देश को समर्पित करना चाहते हैं. पंजाब के लोगों को वह सब लौटाना चाहते हैं, जिसके वह सचमुच में हकदार हैं और जिसकी वह हमसे उम्मीद करते हैं.’
नई पार्टी का किया ऐलान
उन्होंने आगे कहा कि ‘यह भगवान का हस्तक्षेप है, जिसने कुछ ऐसे सामान विचारधारा वालों को एक साथ लाने का काम किया है. जिनके पास हर राज्य में काम करने की क्षमता, विश्वास, साहस और संकल्प है. उनका साझा लक्ष्य है, न्याय, शांति और प्रेम की माध्यम से उच्च चेतना की ऊर्जा के साथ वह कर दिखाना जो वाहेगुरु जी चाहते हैं. हम पंजाब को उसकी खोई हुई शान एक ‘स्वर्ण राज्य’ (Golden State) होने का गौरव वापस लौटाना चाहते हैं.
IPL 2026: फैंस का इंतजार होगा खत्म! क्या DC के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे धोनी; इस दिन होगा फिटनेस टेस्ट
आने वाले समय में पंजाब
उन्होंने कहा कि ‘पंजाब को एक ऐसा राज्य बनाएंगे जहां लोग प्रेम, न्याय, मिलकर और स्वतंत्रता और आजादी के अधिकार के साथ रहेंगे. जहां लोग बिना किसी बाहरी दखल के निस्वार्थ सेवा और आध्यात्मिक विकास की काम करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे. यह पंजाब के लोगों की, लोगों के लिए और लोगों द्वारा चलाई जाने वाली सरकार होगी.
Silver Price Today: चांदी में फिर उतार-चढ़ाव, जानें आज क्या है आपके शहर में ताजा दाम