Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > शर्टलेस लुक में लक्ष्य ने मचाया तहलका, अनन्या संग रोमांटिक मूड में नजर आए एक्टर; इस दिन रिलीज होगा ‘चांद मेरा दिल’ का टीजर

शर्टलेस लुक में लक्ष्य ने मचाया तहलका, अनन्या संग रोमांटिक मूड में नजर आए एक्टर; इस दिन रिलीज होगा ‘चांद मेरा दिल’ का टीजर

Chand Mera Dil Trailer: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की अपकमिंग फिल्म 'चांद मेरा दिल' का नया पोस्टर जारी हो गया है. वहीं फिल्म का ट्रेलर भी जल्द रिलीज होने वाला है.

By: Preeti Rajput | Published: April 5, 2026 4:49:41 PM IST



Chand Mera Dil Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य लालवानी (Lakshaya Lalwani) की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म चांद मेरा दिल रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने ट्रेलर को लेकर एक बड़ा ऐलान भी कर दिया है. 

फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज 

प्रोडक्शन हाउस धर्मा मूवीज ने पोस्टर रिलीज करते हुए जानकारी दी कि 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे वो एक खास अनाउंसमेंट करने वाले हैं. उन्होंने पोस्टर शेयर कर लिखा- प्यार का कोई फिक्स्ड रूट नहीं होता…बस थोड़ा पागल होने पड़ता है. लक्ष्य और अनन्या के किरदार का नाम आरव और चांदनी है. 

कब रिलीज होगा टीजर?

मेकर्स ने फिलहाल अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि कल इसका टीजर जारी हो सकता है. कैप्शन में दर्शकों को ‘आरव और चांदनी से मिलिए’ का इन्विटेशन दिया गया है. इसलिए निर्माता प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सकते हैं या फिर टीजर रिलीज कर सकते हैं. 

कब रिलीज होगी फिल्म?

चांद मेरा दिल का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है. फिल्म की कहानी राहुल नंदा ने लिखी है. इस फिल्म का सह निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला और अपूर्वा मेहता ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है. फिल्म 22 मई, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. 

Advertisement