Home > देश > Today’s Weather 1 April: दिल्ली NCR में 24 घंटे से साफ है मौसम, कैसा रहेगा आज का हाल, पड़ेगी गर्मी या आएगा आंधी-तुफान

Today’s Weather 1 April: दिल्ली NCR में 24 घंटे से साफ है मौसम, कैसा रहेगा आज का हाल, पड़ेगी गर्मी या आएगा आंधी-तुफान

Aaj Ka Mausam 1 April 2026: आज के दिन दिल्ली एनसीआर में कैसा मौसम रहेगा. खबरों के अनुसार पिछले 24 घंटे से वहां का मौसम काफी सुहावना है. आइए जानते हैं-

By: sanskritij jaipuria | Published: April 1, 2026 6:06:14 AM IST



Aaj Ka Mausam 1 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम लगातार रंग बदल रहा है. कभी हल्की बारिश से ठंडक महसूस हो रही है, तो कभी तेज धूप से गर्मी का अहसास बढ़ जाता है. बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में चलने वाली हवाएं मौसम को अनिश्चित बना रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार यह उतार-चढ़ाव अभी कुछ दिनों तक जारी रह सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम काफी सुहावना रहा. दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इस बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी, लेकिन आगे मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है.

 1-2 अप्रैल: बढ़ेगी गर्मी का असर

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 1 और 2 अप्रैल को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और तेज धूप देखने को मिल सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 20-21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. इन दिनों बारिश या आंधी के आसार नहीं हैं.

 3-4 अप्रैल: फिर बदलेगा मौसम

2 अप्रैल के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेगा. 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. इस बदलाव से तापमान में फिर गिरावट आ सकती है.

बारिश के बाद अधिकतम तापमान करीब 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान भी गिरकर लगभग 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. यानी आने वाले दिनों में गर्मी और ठंडक दोनों का मिश्रित असर देखने को मिलेगा.

 मौसम वैज्ञानिकों की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब पहाड़ी इलाकों में ज्यादा सक्रिय रहेगा, जिसका असर उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में दिखेगा. इसके चलते कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है. साथ ही, एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर से दक्षिण तक विकसित हो सकता है, जिससे मध्य और दक्षिण भारत में भी मौसम प्रभावित होगा.

अनुमान है कि 10 अप्रैल तक देश के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रह सकती है. यह बारिश जहां गर्मी से राहत देगी, वहीं कुछ इलाकों में फसलों के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकती है.

Advertisement