Home > देश > सूरत में बड़ा हादसा, घर में गैस लीकेज के बाद धमाका, परिवार के 5 लोगों की गई जान

सूरत में बड़ा हादसा, घर में गैस लीकेज के बाद धमाका, परिवार के 5 लोगों की गई जान

Surat News: इस विस्फोट में एक ही परिवार के 5 लोगों की जान चली गई, जिनमें 4 महीने का एक मासूम बच्चा भी शामिल है.

By: Shubahm Srivastava | Published: March 31, 2026 4:02:12 PM IST



Surat Cylinder Blast News: सूरत के लिंबायत इलाके की मिठी खाड़ी स्थित बैठी कॉलोनी में गैस सिलेंडर फटने से बेहद दर्दनाक हादसा हुआ. इस विस्फोट में एक ही परिवार के 5 लोगों की जान चली गई, जिनमें 4 महीने का एक मासूम बच्चा भी शामिल है. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और लोग दहशत में हैं.

गैस लीकेज बना हादसे की वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर में गैस लीकेज के कारण आग लगी थी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि घर की दीवारें तक हिल गईं और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

राहत और जांच जारी

हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. अन्य घायलों को भी तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गैस लीकेज की असली वजह क्या थी और कहीं लापरवाही तो इसका कारण नहीं बनी.

Advertisement