Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > पहली पत्नी की मौत, फिर 9 साल छोटी लड़की पर आया दिल; जानें राजपाल यादव को कैसे मिलीं उनकी राधा?

पहली पत्नी की मौत, फिर 9 साल छोटी लड़की पर आया दिल; जानें राजपाल यादव को कैसे मिलीं उनकी राधा?

Rajpal Yadav Love Story: एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रह चुके हैं.

By: Preeti Rajput | Published: March 31, 2026 3:49:05 PM IST



Rajpal Yadav Love Story: बॉलीवुड एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव अपनी शानदार एक्टिंग और परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. इस समय वह अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ के कारण चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर की पर्सनल लाइफ काफी रोमांच से भरी रही है. राजपाल यादव की प्रेम कहानी आपका दिल जीत लेगी. पहली पत्नी के निधन के बाद एक बार फिर उन्हें किस तरह प्यार हुआ और उनकी पत्नी का नाम क्या है? 

पहली पत्नी का हुआ निधन 

राजपाल यादव ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1992 में थिएटर से की थी. इसी दौरान छोटी उम्र में उनके परिवार ने उनकी शादी करुणा से करा दी. उस वक्त एक्टर केवल 20 साल के थे. पहले बच्चे के जन्म के बाद कुछ गंभीर समस्याओं के कारण पहली पत्नी का निधन हो गया. इस खबर ने एक्टर को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया था. जानकारी के मुताबिक, राजपाल यादव दोबारा शादी नहीं करना चाहते थे. लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था. 

9 साल छोटी लड़की से हुआ प्यार 

साल 2002 में राजपाल यादव अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए कनाडा गए हुए थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात राधा से हुई थी. वहीं पर दोनों के बीच दोस्ती हुई. कई महीनों की बातचीत के बाद राधा भारत आई, फिर एक्टर उन्हें अपने घर भी ले गए. इसके बाद दोनों को लगा कि अब उन्हें शादी कर लेनी चाहिए. फिर 10 जून 2003 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए. राधा ने एक इंटरव्यू के दौरान राजपाल यादव संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि ‘जब वह पहली बार मुंबई पहुंची, तो राजपाल यादव उन्हें अपने घर ले गए थे. मुझे सरप्राइज देने के लिए घर का इंटीरियर उन्होंने उसी होटल की तरह तैयार करवाया था. जैसे कनाडा का होटल था. जहां वह दोनों पहली बार मिले थे.’ बता दें कि, अभिनेता की पत्नी उनसे 9 साल छोटी हैं. 

Chandrikapersad Santokhi death: कौन है चंद्रिकाप्रसाद संतोकही, जिनका 67 साल की उम्र में हुआ निधन, भारत से क्या था नाता?

एक्टर के परिवार में कौन?

राजपाल यादव की पहली पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था. जिसका नाम ज्योति है. हालांकि, अब उसकी शादी हो चुके हैं. वहीं एक्टर की दूसरी पत्नी से दो बेटियां हैं. एक्टर अक्सर अपनी पत्नी और बेटियों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. 

‘नंबर मांगना पड़ा भारी’: प्लेटफॉर्म पर मनचले आशिक को लड़की ने सिखाया ऐसा सबक? वीडियो देख रह जाएंगे दंग!

Advertisement