Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > सोनू निगम को याद आया कराची ब्लासट, बाल-बाल बची थी सिंगर की जान; पाकिस्तानी ने दिया दूसरा जन्म!

सोनू निगम को याद आया कराची ब्लासट, बाल-बाल बची थी सिंगर की जान; पाकिस्तानी ने दिया दूसरा जन्म!

Sonu Nigam On Karachi Bomb Blast: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम किसी ना किसी कारण सुर्खियों में छाए रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने साल 2004 में हुए कराची बम ब्लास्ट को लेकर बात की.

By: Preeti Rajput | Published: March 31, 2026 2:54:34 PM IST



Sonu Nigam On Karachi Bomb Blast: बॉलीवुड के मशहुर सिंगर सोनू निगम अपनी मधुर आवाज से लोगों का दिल मोह लेते हैं. वह सालों से अपने गानों के जरिए लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए हैं. इस बीच सिंगर सोनू निगम साल 2004 में हुए कराची बम धमाके को आज तक नहीं भूल पाए हैं. इस हमले में उनकी जान बाल-बाल बची थी. सिंगर के जेहन में हमले की यादें आज भी ताजा हैं. कराची बम धमाका 10 अप्रैल 2004 को हुआ था. 10 तारीख को इसकी एनिवर्सरी है. इस मौके पर सोनू निगम ने  उस धमाके की एक रील अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. जिसमें बताया गया है कि सोनी निगम को बचाने में किस तरह से पाकिस्तानी ने मदद की थी.  सोनू निगम जहां कॉन्सर्ट करने वाले थे, उसी जगह उनकी परफॉर्मेंस से पहले बम धमाका हुआ था. 

सोनू निगम ने शेयर किया वीडियो 

कराची बम धमाके के वीडियो को एक पाकिस्तानी फैन ने शेयर किया है. जिसमें सोनू निगम के टूर के बारे में बताया जा रहा है. इस वीडियो को सोनू निगम ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में बताया गया है कि किस तरह सोनू निगम का शो शुरू होने से कुछ घंटे पहले वेन्यू के पास ब्लास्ट हुआ और कई जान चली गई. फिर भी सुरक्षा के बीच कॉनसर्ट ऑर्गनाइज किया गया. 

कैसे था तब माहौल?

वीडियो में कॉन्सर्ट के ऑर्गनाइजर फुरकान टी. सिद्दीकी का इंटरव्यू भी है, जिनका साल 2025 में निधन हुआ था. वह बता रहे हैं कि उस दौरान माहौल कितना गंभीर हो गया था. सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और पाकिस्तानी  रेंजर्स के साथ सोनू निगम को वेन्यू तक पहुंचाया गया था. धमाके के बाद भी सिंगर ने कड़ी हिम्मत दिखाई और स्टेज पर जाकर परफॉर्म किया. 

क्या बोले थे सोनू निगम?

परफॉर्नेंस से पहले सोनू निगम ने पाकिस्तानी लोगों से कहा कि ‘मैं कोशिश करता हूं कि आपका मनोरंजन किया जाए. आज की शाम आप जल्दी में तो नहीं है? भारत और पाकिस्तान के लोग बहुत बदकिस्मत रहे हैं. जिन्हें इतना प्यार सालों से मिल कर रहे थे. चाहे इंडिया में हो या पाकिस्तान में, दुआ करें कि हमेशा हमारा प्यार बढ़ता रहे.’

Chandrikapersad Santokhi death: कौन है चंद्रिकाप्रसाद संतोकही, जिनका 67 साल की उम्र में हुआ निधन, भारत से क्या था नाता?

फुरकान ने क्या बोला?

इसी विडियो में फुरकान ने बताया कि किस तरह से कराची बम धमाका उन्हें और सोनू निगम को करीब लेकर आ गया था. दोनों के बीच हमेशा के लिए एक मजबूत रिश्ता बन गया. फुरकान ने कहा कि हर 10 अप्रैल को मैसेज आता था कि हम भाई हैं. मौत के मुंह से एक साथ बजे. इसी में फुरकान ने सोनू निगम के बयान का जिक्र किया. सोनू निगम ने कहा था कि मुझ पर हमला हुआ, लेकिन मुझे बचाया भी पाकिस्तानी ने ही. 

Advertisement