Home > शिक्षा > RBSE 12th Result 2026: RBSE 12वीं रिजल्ट कल होगा जारी! मिनटों में ऐसे चेक करें अपना स्कोर

RBSE 12th Result 2026: RBSE 12वीं रिजल्ट कल होगा जारी! मिनटों में ऐसे चेक करें अपना स्कोर

RBSE 12th Result 2026:राजस्थान बोर्ड प्रशासन के मुताबिक, परिणाम जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

By: Preeti Rajput | Published: March 30, 2026 1:58:42 PM IST



RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 31 मार्च कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा. कला, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट सुबह 10 बजे जारी होगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट का ऐलान करेंगे. इस दौरान बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठोड़ अजमेर स्थित बोर्ड कार्यलय से कार्यक्रम से जुड़ेंगे. 

कितने परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा?

इस साल बोर्ड की 12वीं कक्षा के एग्जाम में तीनों संकायों कला, विज्ञान और वाणिज्य को मिलाकर करीब 8.5 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था. जिनमें से केवल 8.2 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. कला वर्ग में सबसे अधिक 6 लाख से अधिक छात्र उपस्थित रहे, वहीं विज्ञान वर्ग में करीब 2.3 लाख और वाणिज्य वर्ग में करीब 30 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है. लंबे इंतजार के बाद अब उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है. 

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको रिजल्ट सेक्शन में जाएं.
  • RBSE 12th Result 2026 Download का विकल्प नजर आएगा.
  • अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भर दें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट सामने आ जाएगा.

Mahavir Jayanti 2026: 31 मार्च या 1 अप्रैल कब है महावीर जयंती, जानें तिथि और महत्व

पिछली बार एक साथ जारी किया था रिजल्ट

साल 2025 में भी बोर्ड ने विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों के रिजल्ट एक साथ जारी किए गए थे. पिछली बार साइंस का रिजल्ट 98.43%, कॉमर्स का 99.07% और आट्‌र्स का 97.78% रहा था. आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.78 रहा. जबकि साइंस और कॉमर्स के छात्रों ने 94.43 प्रतिशत और 99.07 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. पिछली बार तीनों संकायों में लड़कियां आगे बढ़ रही थी. साइंस की टॉपर कंगना 99.20%, अंक हासिल किए. वहीं कामर्स की टॉपर प्रीति 99.80, आर्ट्स की टॉपर अनुप्रिया राठौड़-99.60 प्रतिशत, प्रगति अग्रवाल – 99.60 प्रतिशत, प्रियंका 99.60 प्रतिशत, उर्मिता-99.60 प्रतिशत रही है. 

धर्म से ऊपर इंसानियत! हिंदू भाइयों ने पेश की अनोखी मिसाल; ईदगाह के लिए दान कर दी अपनी जमीन

Advertisement