Petrol-Diesel Price Today 27 March: वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने आम आदमी को नजर रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है. मंत्रालय ने 26 मार्च की रात एक गजट सूचना जारी की है जिसमें ये है कि पेट्रोल और डीजल पर जो उत्पाद शुल्क(Excise Duty) लगती है उस पर कटौती की घोषणा की है. ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि लोग ग्लोबल लेवल पर चल रहे वॉर के चक्कर में परेशान न हो, तेल विपणन कंपनियों को राहत मिल सके और उपभोक्ताओं पर अचानक बोझ न बढ़े.
टैक्स में कितनी कमी की गई?
सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्सट्रा उत्पाद शुल्क(Excise Duty) दरों में बदलाव किया है. पेट्रोल पर ये शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. वहीं डीजल पर पहले 10 रुपये प्रति लीटर का जो शुल्क लगाया जाता था, उसे पूरी तरह खत्म कर दिया गया है.
फैसले के पीछे की वजहें
इस कदम के पीछे कई बड़े कारण हैं. अंतरराष्ट्रीय लेवल पर हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच टकराव की आशंकाओं के चलते कच्चे तेल की कीमतें 114 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई थीं. इसके अलावा, कुछ निजी ईंधन विक्रेताओं द्वारा कीमतों में अचानक वृद्धि से बाजार में अस्थिरता का माहौल बन गया था.
सरकार का ये भी मानना है कि अगर ईंधन महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ती है, जिससे रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर असर पड़ता है. इसलिए इस कदम के जरिए महंगाई को कंट्रोल रखने की कोशिश की गई है.
क्या आम लोगों को तुरंत राहत मिलेगी?
विशेषज्ञों के अनुसार, इस टैक्स कटौती का प्राथमिक उद्देश्य सरकारी तेल कंपनियों के वित्तीय दबाव को कम करना है. इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संभावित वृद्धि को रोका जा सकेगा.
ATF पर नया टैक्स ढांचा
ईंधन कर ढांचे में बदलाव के साथ सरकार ने विमानन ईंधन (ATF) पर भी नई व्यवस्था लागू की है. नए प्रावधानों के तहत ATF पर प्रभावी कर लगभग 29.5 रुपये प्रति लीटर के आसपास तय किया गया है, जिससे विमानन क्षेत्र की लागत संरचना पर भी असर पड़ सकता है.
आज 27 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतें
शहर पेट्रोल डीजल
नई दिल्ली ₹94.77 ₹87.67
कोलकाता ₹105.41 ₹92.02
मुंबई ₹103.54 ₹90.03
चेन्नई ₹101.23 ₹92.81
गुड़गांव ₹95.36 ₹87.83
नोएडा ₹94.74 ₹87.81
बेंगलुरु ₹102.96 ₹90.99
भुवनेश्वर ₹100.94 ₹92.52
चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45
हैदराबाद ₹107.50 ₹95.70
जयपुर ₹104.72 ₹90.21
लखनऊ ₹94.69 ₹87.81
पटना ₹105.54 ₹91.78
तिरुवनंतपुरम ₹107.48 ₹96.48