Home > धर्म > Ram Navami Ke Upay 2026: राम नवमी के दिन कर लें ये उपाय, खुश हो जाएंगे रामलाला

Ram Navami Ke Upay 2026: राम नवमी के दिन कर लें ये उपाय, खुश हो जाएंगे रामलाला

Ram Navami Ke Upay: कल देश भर में राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में अगर इस दिन ये उपाय कर लिए जाएं तो घर में सब अच्छा होता है-

By: sanskritij jaipuria | Published: March 26, 2026 10:26:21 PM IST



Ram Navami Ke Upay: हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व अत्यंत पवित्र और श्रद्धा से जुड़ा हुआ माना जाता है. ये दिन भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन आता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन दोपहर के समय अयोध्या के राजा दशरथ के घर माता कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया था, जिन्हें भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है.

इस विशेष अवसर पर भक्तजन पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और प्रभु की कृपा पाने के लिए कुछ खास उपाय भी अपनाते हैं. मान्यता है कि इन उपायों को श्रद्धा से करने पर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है.

राम नवमी पर किए जाने वाले खास उपाय

श्रीराम के समक्ष दीप प्रज्वलित करें- राम नवमी के दिन भगवान श्रीराम के सामने दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. पूजा के दौरान उन्हें पीले फूल, पीले वस्त्र अर्पित करें और चंदन का तिलक लगाएं. ये उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लाने में सहायक माना जाता है.

व्रत और सात्विक आहार- इस दिन व्रत रखना भी विशेष फलदायी माना जाता है. व्रत के दौरान सात्विक भोजन का सेवन करें और मन को शुद्ध रखें. ऐसा करने से भगवान राम की कृपा प्राप्त होती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

राम रक्षा स्तोत्र का पाठ- राम नवमी के दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है. इससे जीवन की बाधाएं और संकट दूर होने की मान्यता है.

रामचरितमानस का पाठ- इस पावन दिन रामचरितमानस के बालकांड का पाठ करना शुभ माना जाता है. इससे मन को शांति मिलती है और इच्छाओं की पूर्ति होती है.

मंत्रों का जाप

राम नवमी पर भगवान श्रीराम के मंत्रों का जाप करना विशेष फल देता है. जैसे- 

 ‘ॐ श्री रामाय नमः’
 ‘श्री रामचन्द्राय नमः’
 ‘श्री राम जय राम जय जय राम’

नियमित रूप से इन मंत्रों का जाप करने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है.

 

Advertisement