Home > देश > Nandigram Ram Temple Statue Damage: भाजपा के गढ़ में किसने किया राम की मूर्ति का सिर कलम? मचा हड़कंप

Nandigram Ram Temple Statue Damage: भाजपा के गढ़ में किसने किया राम की मूर्ति का सिर कलम? मचा हड़कंप

Nandigram Ram Temple Statue Damaged: राम की मूर्ति तोड़ने को लेकर नंदीग्राम में हड़कंप मचा हुआ है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा गुस्सा है.

By: JP Yadav | Published: March 22, 2026 3:50:24 PM IST



Nandigram Ram Temple Statue Damage: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए करीब-करीब सभी राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस ने तो चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है. इस बीच पश्चिम बंगाल में सनातन हिंदू आस्था पर हमले का मामला सामने आया है. नंदीग्राम इलाके में राम नवमी (26 मार्च, 2026) के लिए तैयारी की जा रही राम की मूर्ति को असामाजिक तत्वों  ने राम की मूर्ति का सिर काटकर उसे रात को चोरी कर दिया. पूरी घटना नंदीग्राम के ब्लॉक-2 के वेटुरिया बस स्टैंड की है. यह घटना चुनावी माहौल में हुई है, जिसके चलते यह मामला तूल पकड़ सकता है. 

इलाके में तनाव का माहौल

मिली जानकारी के मुताबिक, नंदीग्राम के ब्लॉक-2 के वेटुरिया बस स्टैंड पर राम की मूर्ति करीब-करीब तैयार हो चुकी थी. शनिवार (21 मार्च, 2026) की रात को अज्ञात लोगों ने इस मूर्ति को धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद उसे अपने साथ ले गए.  इसकी जानकारी लगने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और रोष जताया.  इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. नंदीग्राम के वर्तमान विधायक और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोपितों को ‘जिहादी’ बताते हुए सभी सनातनियों से एकजुट होने की अपील की. उधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

कैसे चला पता

बताया जा रहा है कि राम की मूर्ति बनाने का काम पिछले कई दिनों से चल रहा है. दिनभर कारीगर काम करते हैं और रात होने से पहले चले जाते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार को भी यही हुआ. रविवार सुबह  काम खत्म होने के बाद श्रमिक मूर्ति को वहीं बस स्टैंड पर छोड़ गए. सुबह कारीगर लौटे तो उन्होंने देखा कि मूर्ति का सिर गायब है. इसके बाद हड़कंप मच गया. इस घटना को सनातन हिंदू आस्था पर हमला बताया जा रहा है. 

सुवेंदु अधिकारी ने जताई चिंता

राम की मूर्ति तोड़ने को लेकर नंदीग्राम के वर्तमान विधायक और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने चिंता जताई और इस घटना की कड़ी निंदा की है. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘राज्य में हिंदू मंदिरों और मूर्तियों पर हमले अब आम हो गए हैं.  उन्होंने इस घटना के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार की ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ और प्रशासन की ‘शर्मनाक निष्क्रियता’ को जिम्मेदार ठहराया.

Advertisement