Home > क्रिकेट > सचिन तेंदुलकर ने आखिर कैसे खराब कर दी युवाओं की लाइफ, कपिल देव ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सचिन तेंदुलकर ने आखिर कैसे खराब कर दी युवाओं की लाइफ, कपिल देव ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Kapil Dev Statement Schin Tendulkar Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सचिन तेंदुलकर का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा क्रिकेटरों को अपने शरीर को समझना चाहिए और उसके हिसाब से मेहनत करनी चाहिए.

By: JP Yadav | Last Updated: March 22, 2026 1:31:11 PM IST



Kapil Dev Statement Schin Tendulkar Virat Kohli: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई ऐतिहासिक पारियां खेली हैं. उनके नाम कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिनका टूटना करीब-करीब नामुमकिन हैं. ये सारे रिकॉर्ड एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट में हैं. जिस हिसाब से सारा फोकस टी-क्रिकेट पर हो गया है और टेस्ट और एकदिवसीय मैच कम खेले जा रहे हैं. ऐसे में सचिन के क्रिकेट में रिकॉर्ड टूटेंगे, ऐसा लगता है. क्रिकेट में अद्वितीय उपलब्धियों के लिए सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है. इस बीच 1983 में पहली बार टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले महान क्रिकेटर कपिल देव ने चौंकाने वाली बात कही है. उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर ने सबकी लाइफ खराब कर दी. कपिल देव ने मास्टर ब्लास्टर को लेकर क्यों कहा ऐसा? यहां हम आपको बताएंगे.

भारत महान ऑलराउंडर में गिन जाने वाले कपिल देव का कहना है कि सचिन ने सिर्फ 15-16 साल उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. इसके बाद भारत में क्रिकेट का नया दौर आया और उस दौरान कई लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे भी ऐसा करें. इनमें युवा भी शामिल थे.

अपने शहर के अनुसार करना चाहिए काम 

कपिल ने प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक की साझेदारी की घोषणा के मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर अमृत माथुर से बात की. उन्होंने कहा कि हर इंसान अलग है. ऐसे में किसी को किसी की तरह बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. कपिल ने अमृत माथुर द्वारा वर्कलोड मैनेजमेंट पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि सचिन तेंदुलकर ने सबकी लाइफ खराब कर दी. कई बार आपको अपने शरीर के साथ जाना पड़ता है.

कपिल देव ने यह भी कहा कि हर कोई अलग है और इसलिए उसे अपने आप को समझना चाहिए. सचिन तेंदुलकर का जिक्र करते हुए कपिल देव ने कहा जिनियस लोगों की बराबरी नहीं कर सकते और न ही आपको कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम ये देखते हैं कि दूसरा क्या कर रहा है.

हर कोई नहीं हो सकता सचिन तेंदुलकर की तरह

 सचिन तेंदुलकर ने सबकी लाइफ खराब कर दी। 15 साल (16 साल) में खेला गया इंडिया. सब मां-बाप कहते हैं कि तुम क्यों नहीं खेल सकते वो तो खेल गया. वो जीनियस है. ये नहीं होने वाला है. गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर ने नवंबर 1989 में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था.  इस दौरान उनकी उम्र 16 साल थी. वह शतकों का शतक जमाने वाले पहले और अभी इकलौते बल्लेबाज हैं.  

Advertisement