Bihar Diwas 2026: हर साल 22 मार्च को लोग उत्साह से बिहार दिवस मनाते है. ये दिन हमें राज्य के गौरवशाली इतिहास और रंगीन संस्कृति की याद दिलाता है. बिहार दिवस पर राज्यभर में अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इस अवसर पर आइए जानते हैं बिहार से जुड़ी रोचक जानकारियां.
आइए जानते हैं बिहार से जुड़े कुछ जरूरी तथ्य जो आपकी जानकारी को बढ़ाएंगे और आपको एक स्मार्ट कैंडिडेट बनने में मदद करेंगे:
आखिर क्यों मनाया जाता है बिहार दिवस?
लोगों के मन में एक सवाल है कि आखिर बिहार दिवस क्यों मनाया जाता है तो आपको बता दें कि हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1912 में अंग्रेजों ने बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग करके बिहार को एक नए प्रांत (राज्य) के रूप में स्थापित किया था. ये दिन बिहार के इतिहास, गौरवशाली संस्कृति का उत्सव है. इस दिन राज्य में सार्वजनिक अवकाश होता है और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए राज्य की विकास यात्रा को याद किया जाता है.
बिहार से जुड़ी 20 बातें
1. बिहार का गठन कब हुआ था? – 22 मार्च, 1912
2. बिहार की राजधानी क्या है? – पटना
3. पटना के पुराने नाम – पाटलिपुत्र, पुष्पपुर, कुसुमपुर, आजीमाबाद
4. बिहार का कुल क्षेत्रफल – 94,163 वर्ग किलोमीटर
5. भारत में क्षेत्रफल के हिसाब से बिहार का स्थान – 13वां
6. बिहार का सबसे बड़ा जिला – पश्चिम चंपारण
7. बिहार का सबसे छोटा जिला – शिवहर
8. बिहार में जिले – 38
9. बिहार की सीमाएं – उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल
10. बिहार की आधिकारिक भाषा – हिंदी
11. राज्य फूल – गेंदा
12. राज्य पक्षी – गौरैया
13. राज्य वृक्ष – पीपल
14. राज्य फल – आम
15. उच्च न्यायालय का स्थान – पटना
16. सबसे लंबी नदी – गंगा
17. प्रमुख पर्व – छठ पूजा
18. सबसे पुराना विश्वविद्यालय – पटना विश्वविद्यालय
19. प्राचीन विश्वविद्यालय – नालंदा विश्वविद्यालय
20. बुद्ध ने ज्ञान कहां प्राप्त किया – बोधगया