Home > धर्म > Vastu Tips: घर में तुलसी की लकड़ी से करें ये 3 उपाय, होगा पैसा ही पैसा

Vastu Tips: घर में तुलसी की लकड़ी से करें ये 3 उपाय, होगा पैसा ही पैसा

Vastu Tips: तुलसी के पौधे और सूखी लकड़ियां घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाती हैं. दीपक जलाना, गंगाजल छिड़कना और प्रवेश द्वार पर लगाना नकारात्मकता दूर करता है.

By: sanskritij jaipuria | Published: March 21, 2026 3:06:43 PM IST



Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में तुलसी का पौधा बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का निवास होता है और इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली बनी रहती है. तुलसी की पत्तियां, फूल और सूखी लकड़ियां भी घर में सकारात्मक प्रभाव डालने और सोए हुए सौभाग्य को जाग्रत करने में सहायक मानी जाती हैं. नीचे कुछ ऐसे विशेष उपाय बताए गए हैं, जिन्हें सूखी तुलसी की लकड़ियों से किया जा सकता है.

तुलसी की लकड़ी से दीपक बनाना

सूखी तुलसी की सात छोटी लकड़ियां इकट्ठा करें. इन्हें सफेद धागे से बांधकर घी में डुबोएं. इसके बाद इस लकड़ी के दीपक को भगवान विष्णु के सामने जलाएं. इस उपाय से न केवल भगवान विष्णु बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी घर में बनी रहती है.

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का उपाय

सूखी तुलसी की लकड़ियों का एक बंडल बनाकर इसे सफेद धागे से बांधें और गंगाजल में डुबोएं. इसके बाद इस पवित्र जल को घर में छिड़कें. लगातार एक हफ्ते तक ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है. ये उपाय घर के वातावरण को शुद्ध करता है और परिवार के सभी सदस्यों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है. विशेष रूप से उन घरों के लिए यह अत्यंत लाभकारी है, जहां तनाव या अशांति अधिक रहती है.

प्रवेश द्वार पर तुलसी की लकड़ी

सूखी तुलसी की लकड़ी को शुद्ध पानी से धोकर सफेद वस्त्र में बांध दें. इसे घर के मेन प्रवेश द्वार पर लगाएं. ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा तथा तनाव दूर होता है. ये उपाय घर के सदस्यों के मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है और घर में समृद्धि और सौभाग्य बनाए रखता है.

 

Advertisement