Home > देश > घर में फिसले आचार्य प्रमोद कृष्णम, सिर पर आई गहरी चोट; डॉक्टरों को करनी पड़ी सर्जरी

घर में फिसले आचार्य प्रमोद कृष्णम, सिर पर आई गहरी चोट; डॉक्टरों को करनी पड़ी सर्जरी

Acharya Pramod Krishnam News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को लगी सिर में चोट. आवास पर पैर फिसलने से हुआ हादसा. मेडीसिटी यशोदा में हुई सर्जरी.

By: Shubahm Srivastava | Last Updated: March 18, 2026 4:47:37 PM IST



Acharya Pramod Krishnam Injured: आचार्य प्रमोद कृष्णम बुधवार को,अपने घर पर फिसलने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके सिर पर गंभीर चोट आई  है.  इस दुर्घटना में वे बाल-बाल बच गए. उन्हें तुरंत मेडिसिटी यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उनके माथे पर लगी चोट की सर्जरी की, जो दो इंच से भी ज़्यादा बड़ी थी. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक सर्जरी के बाद, अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. 

समर्थक और अनुयायी कर रहे स्वस्थ होने की प्रार्थना

बता दें कि आचार्य कृष्णम को आज शाम एक निजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था; लेकिन इस दुर्घटना के कारण, वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे. फिलहाल उनके समर्थक और अनुयायियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

कौन हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम?

आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) एक प्रसिद्ध धर्मगुरु, कथावाचक और भारतीय राजनेता हैं. उनका जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ और वे लंबे समय से धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं. वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुके हैं. राजनीति में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाते हुए कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी. 

लड़ चुके हैं लोकसभा का चुनाव

वे लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली. अपने स्पष्ट बयानों और बेबाक अंदाज के कारण वे अक्सर चर्चा में रहते हैं. हाल के वर्षों में उन्होंने कुछ राजनीतिक मतभेदों के चलते कांग्रेस से दूरी बनाई और स्वतंत्र रुख अपनाया.

राज्यसभा सांसदों की विदाई पर पीएम बोले-राजनीति में पूर्णविराम नहीं होता है, खरगे ने कहा- मोहब्बत हमारे साथ और शादी…

Advertisement