Dhurandhar: आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ गुरुवार (19 मार्च, 2026) को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म का सेकेंड पार्ट भी हिंसा से भरपूर है. ऐसे में CBFC के कहने पर ‘विचलित करने वाले कंटेंट’ और ड्रग्स से जुड़े सीन्स को लेकर डिस्क्लेमर लगाया गया है. यह दर्शकों के लिए ही है. इस बीच फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज से कुछ घंटे पहले एक नए विवादों में घिर गई है. आरोप है कि ‘प्रलय’ गाने के एक पोस्टर में रणवीर सिंह पगड़ी और कड़ा पहने सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं. इस पर सिख समुदाय ने कड़ी आपत्ति जताई है. नाराज सिख समुदाय ने इसे अपमानजनक बताते हुए पोस्टर हटाने और फिल्म पर बैन की मांग की है. वहीं, कुछ यूजर्स इसे एआई जनरेटेड बता रहे हैं, लेकिन समुदाय ने इसकी निंदा की है. यह अलग बात है कि अब तक कोई आधिकारिक शिकायत सिख समुदाय की ओर से नहीं की गई है.
सारा अर्जुन -राकेश बेदी का दूसरे पार्ट में भी है रोल
उधर, फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट इसके 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने का अनुमान लगा रहे हैं, क्योंकि एडवांस बुकिंग में ही रिकॉर्ड टिकट बिके हैं. इसके साथ ही कई थिएटर्स में 24 घंटे शो चलाने की तैयारी है. बताया जा रहा है कि फिल्म पहले ही सैटेलाइट और ओटीटी अधिकारों से 245 करोड़ कमाकर प्रॉफिट में है.
धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज पैन इंडिया रिलीज हो रही है. इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है. फिल्म में सारा अर्जुन, राकेश बेदी दूसरे पार्ट में भी हैं.
उधर, निर्देशक आदित्य धर ने देशभक्ति और एक्शन से भरपूर कहानी देने का वादा किया है. वहीं, रिलीज डेट 19 मार्च से पहले 18 मार्च फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा गया था. इसको लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है. निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने तो इस फिल्म को ‘शोले’ से ज्यादा फलक वाली फिल्म करार दे दिया है.
सेंसर बोर्ड के निर्देश फिल्म किए गए गई बदलाव
‘धुरंधर’ फिल्म में के दोनों पार्ट में बहुत हिंसा है. इसे परिवार के साथ तो कतई नहीं देखा जा सकता है. इसके बावजदू निर्देशक आदित्य धर इस फिल्म को देशभक्ति मूवी बताते हुए देखने की बात कर रहे हैं. इस बीच सेंसर बोर्ड के निर्देश पर फिल्म के दूसरे पार्ट से कई सीन हटाए गए हैं और फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया गया है. गाली-गलौच वाले कई सीन्स को म्यूट किया गया है. साथ ही कुछ शब्दों को बदला गया है. हथौड़े से मारने वाले सीन, सिर काटने, लात मारने और सीमेंट के ब्लॉक से सिर पर वार करने वाले बहुत ही कम किए गए हैं. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का फाइनल रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पाकिस्तान समेत खाड़ी देशों में रिलीज नहीं होगी.